चंडीगढ़। राजवीर दीक्षित
(Bypoll Buzz in Jalandhar Central: AAP Gears Up for Possible Election)पंजाब की राजनीति एक बार फिर उपचुनाव की ओर बढ़ती दिख रही है। जालंधर सेंट्रल विधानसभा क्षेत्र को लेकर चर्चाएं तेज हैं कि यहां जल्द ही उपचुनाव हो सकता है। नगर निगम की हालिया बैठकें और तेजी से हो रही विकास कार्यों की योजनाएं इस ओर संकेत दे रही हैं। सूत्रों का कहना है कि निगम अधिकारियों को ‘बाय-इलेक्शन मोड’ में काम करने के स्पष्ट निर्देश दे दिए गए हैं।
➡️ हमारे Video चैनल को देखने के लिए इस Line को Click करें, Follow करें व Like करें। आपको Updates मिलते रहेंगे।
गौरतलब है कि बीते समय में जालंधर लोकसभा उपचुनाव और जालंधर वेस्ट विधानसभा उपचुनाव के बाद अब जालंधर सेंट्रल चर्चा में है। ‘आप’ विधायक रमन अरोड़ा भ्रष्टाचार के एक मामले में विजिलेंस की कार्रवाई के चलते नाभा जेल में बंद हैं, जिससे सीट को लेकर अटकलें तेज़ हो गई हैं।
Video देखें: महिला राइडर से अश्लील हरकतों का मामला कैद हो गया वीडियो में।
इसी बीच आम आदमी पार्टी ने उद्योगपति नितिन कोहली को जालंधर सेंट्रल का नया इंचार्ज नियुक्त किया है। राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा है कि कोहली को संभावित उम्मीदवार के तौर पर तैयार किया जा रहा है। खास बात यह है कि मेयर वनीत धीर के नितिन कोहली से करीबी संबंध हैं, जिससे नगर निगम के भीतर विशेष हलचल देखने को मिल रही है।
Video देखें: झरने में नहा रहे और अचानक आ गया सांप।
शुक्रवार को नगर निगम परिसर में हुई बैठक में जालंधर सेंट्रल के 23 वार्डों के पार्षद उम्मीदवारों ने शिरकत की। बैठक में सीवरेज, जल आपूर्ति, सड़क मरम्मत और स्ट्रीट लाइट जैसी समस्याओं पर विस्तार से चर्चा हुई। पार्षदों ने निगम अधिकारियों पर सहयोग न करने के आरोप लगाए, जिसके बाद अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए कि लापरवाही नहीं चलेगी।
Video देखें: नंगल के जंगल में पैर कटा शव हुआ बरामद।
अब सभी की निगाहें इस पर टिकी हैं कि क्या जालंधर सेंट्रल विधानसभा क्षेत्र में जल्द उपचुनाव होगा या फिर नितिन कोहली को 2027 के आम चुनाव में उतारा जाएगा। सियासी सरगर्मियों ने क्षेत्र में चुनावी माहौल बना दिया है।