Home Breaking News ज्योति मल्होत्रा के वायरल पॉडकास्ट ने मचाया बवाल, पाक अफसर से संबंधों...

ज्योति मल्होत्रा के वायरल पॉडकास्ट ने मचाया बवाल, पाक अफसर से संबंधों पर उठे सवाल

चंडीगढ़। राजवीर दीक्षित
(Jyoti Malhotra Podcast Sparks Controversy)हरियाणा की यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा का एक पॉडकास्ट सोशल मीडिया पर तुफान बनकर उभरा है। वीडियो में वह पाकिस्तानी पूर्व पुलिस अफसर और कथित ISI एजेंट नासिर ढिल्लों से खुले संवाद में दिखाई दे रही हैं। यह मामला ऐसे वक्त सामने आया है जब भारत-पाकिस्तान संबंध पहले से ही “ऑपरेशन सिंदूर” के बाद तनावपूर्ण हैं।

➡️ हमारे Video चैनल को देखने के लिए इस Line को Click करें, Follow करें व Like करें। आपको Updates मिलते रहेंगे।

14 अप्रैल 2025 को नासिर के यूट्यूब चैनल पर अपलोड हुए 25 मिनट 47 सेकंड लंबे इस पॉडकास्ट में ज्योति पाकिस्तान की सकारात्मक छवि गढ़ने की बात करती हैं। वह कहती हैं, “मैं चाहती हूं कि ज्यादा से ज्यादा हिंदू पाकिस्तान जाएं। इसके लिए मैं वीडियो बना रही हूं।”
ज्योति ने एक महीने के पाकिस्तान दौरे की योजना का भी खुलासा किया जिसमें सिंध, कराची, इस्लामाबाद और पेशावर शामिल हैं।

Video देखें: एम्बुलेंस रोकने वालो पर लगा जुर्माना,गाड़ी बांड।

दादा-दादी की जड़ों को बहावलपुर और मुल्तान से जोड़ते हुए ज्योति ने पाकिस्तान से भावनात्मक संबंध बताया।
उन्होंने जानकारी दी कि इस बार 112 हिंदू पाकिस्तान यात्रा पर गए — अब तक की सबसे बड़ी संख्या।
वीज़ा संबंधी सहायता के लिए उन्होंने मिस्टर बजाज का नाम भी सार्वजनिक रूप से सुझाया।
ज्योति के यूट्यूब चैनल ‘Travel with Joe’ पर पहले भी पाकिस्तान से जुड़े वीडियो वायरल हो चुके हैं, जिससे उनके इरादों पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

Video देखें: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आढ़ती व किसानों के रिश्ते पर कही बड़ी बात।

विवाद की जड़: क्या यह महज़ एक ट्रैवल व्लॉग है या इसके पीछे कोई गहरी रणनीति छिपी है?
राजनीतिक गलियारों से लेकर आम जनता तक, सभी की निगाहें इस मुद्दे पर टिकी हुई हैं।

Video देखें: NFL गेस्ट हाउस में रहने आई महिला को देखें क्या मिल गया।

Translate »
error: Content is protected !!
BREAKING NEWS
अमृतपाल सिंह को दादी के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए 21 नवंबर को 3 घंटे की हिरासत की अनुमति पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल! 11 इंस्पेक्टर समेत 18 के तबादले अमृतसर: कन्या भ्रूण हत्या के खिलाफ गुरिंदर सिंह मट्टू की जंग बन रही है मिसाल मोहाली म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन की बैठक में जोरदार हंगामा, विपक्ष ने विकास कार्यों में भेदभाव का लगाया आरोप पंजाब में धूमधाम से मनाया जाएगा संत गुरु रविदास का 650वां प्रकाश पर्व, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने किया ऐलान हिमाचल के खजाने में सौर ऊर्जा से आए 49.46 करोड़ रुपये, CM सुक्खू ने दी जानकारी पंजाब में गठबंधन की चर्चाओं के बीच SAD और BJP अलग-अलग लड़ेंगे म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन के उपचुनाव अनियंत्रित शहरी विकास और खराब प्लानिंग की मार झेल रहा गुरदासपुर, निवासियों की बढ़ गईं मुश्किलें CM सुक्खू का बड़ा बयान! हिमाचल के हितों को ध्यान में रखकर बनेगी औद्योगिक नीति गुरु रविदास के 650वें प्रकाश पर्व पर पंजाब में तीन दिवसीय भव्य आयोजन, सीएम भगवंत सिंह मान ने की तैयारियों की समीक्षा