Home Crime क्रेडिट कार्ड बनवाने के नाम पर उद्योगपति से 6.94 लाख की साइबर...

क्रेडिट कार्ड बनवाने के नाम पर उद्योगपति से 6.94 लाख की साइबर ठगी, एक क्लिक में खाली हुआ बैंक खाता!

क्रेडिट कार्ड बनवाने के नाम पर उद्योगपति से 6.94 लाख की साइबर ठगी, एक क्लिक में खाली हुआ बैंक खाता!

ऊना/मेहतपुर । राजवीर दीक्षित

साइबर अपराधियों ने ठगी का ऐसा जाल बिछाया कि एक उद्योगपति को क्रेडिट कार्ड बनवाने की इच्छा करीब सात लाख रुपये की पड़ गई। महज एक लिंक पर क्लिक करते ही उद्योगपति की निजी जानकारी साइबर ठगों के हाथ लग गई और देखते ही देखते बैंक खाते से 6 लाख 94 हजार रुपये निकाल लिए गए। यह सनसनीखेज मामला हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के मेहतपुर औद्योगिक क्षेत्र से सामने आया है।
जानकारी के अनुसार, मेहतपुर औद्योगिक क्षेत्र में स्थित मेफेयर बायोटेक प्राइवेट लिमिटेड के उद्योगपति आनंद राम चंद्रन ऑनलाइन अमेरिकन एक्सप्रेस क्रेडिट कार्ड बनवाना चाहते थे। इसी दौरान साइबर अपराधियों ने उनसे संपर्क किया और क्रेडिट कार्ड बनवाने की प्रक्रिया पूरी करवाने का झांसा देकर एक लिंक भेज दिया।
बताया जा रहा है कि उद्योगपति ने जैसे ही लिंक पर क्लिक किया, उनकी निजी जानकारी साइबर अपराधियों तक पहुंच गई। इसके बाद ठगों ने उनकी ईमेल आईडी बदल दी और बैंक खाते तक पहुंच बनाकर 6.94 लाख रुपये की रकम निकाल ली।
ईमेल आईडी बदलकर खाते से उड़ाए लाखों रुपये
इस मामले में सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि साइबर ठगों ने क्रेडिट कार्ड बनवाने के बहाने उद्योगपति को अपने जाल में फंसाया। आरोप है कि लिंक के माध्यम से निजी जानकारी हासिल करने के बाद ठगों ने ईमेल आईडी बदलकर बैंक खाते से लाखों रुपये की निकासी कर ली।
जब उद्योगपति को अपने साथ हुई धोखाधड़ी का पता चला तो उन्होंने तुरंत पुलिस थाना मेहतपुर में शिकायत दर्ज करवाई।
पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की जांच
शिकायत मिलने के बाद मेहतपुर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब साइबर ठगी के इस मामले से जुड़े तथ्यों और आरोपियों का पता लगाने में जुटी है।
इस घटना ने एक बार फिर ऑनलाइन बैंकिंग और क्रेडिट कार्ड सेवाओं के नाम पर होने वाली साइबर ठगी को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
सावधान! साइबर अपराधी बैंकिंग सेवाओं, क्रेडिट कार्ड और केवाईसी अपडेट के नाम पर फर्जी लिंक भेजकर लोगों को निशाना बना रहे हैं। ऐसे में किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक करने से पहले उसकी प्रामाणिकता जांचना बेहद जरूरी है। बैंकिंग से जुड़ी जानकारी केवल संबंधित बैंक या वित्तीय संस्थान के आधिकारिक माध्यम से ही साझा करें।
एक गलत क्लिक आपकी वर्षों की मेहनत की कमाई पर भारी पड़ सकता है।

Translate »
error: Content is protected !!
BREAKING NEWS
चंडीगढ़: पुनर्वास कॉलोनी के निवासियों को मिला बड़ा तोहफा, एडमिनिस्ट्रेटर कटारिया ने किया फ्रीहोल्ड अधिकारों का ऐलान क्रेडिट कार्ड बनवाने के नाम पर उद्योगपति से 6.94 लाख की साइबर ठगी, एक क्लिक में खाली हुआ बैंक खाता! GMADA जांच में ईडी की रडार पर सत्ताधारी दल का राजनीतिक नियुक्त व्यक्ति पंजाब की कारोबारी राजधानी लुधियाना वेस्ट में जेल की राजनीति से त्रिकोणीय मुकाबला जीरकपुर में एसयूवी पर बाइक सवारों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, बाल-बाल बची महिला और उसका बेटा बेअदबी कानून पर गतिरोध गहराया: एसजीपीसी पैनल के 18 नवंबर की पंजाब सरकार की बैठक से दूर रहने के आसार अंडर-23 महिला टी20 ट्रॉफी: चंडीगढ़ को उत्तराखंड के खिलाफ मिली करारी हार, पंजाब ने गोवा को 77 रन से हराया पंजाब में चुनाव से पहले आप सरकार का बड़ा कदम, 10 लाख नए लोगों को जोड़ेगी खाद्य सुरक्षा योजना से पंचकूला में पुलिस की सख्ती: बिना नंबर प्लेट और फर्जी रजिस्ट्रेशन वाले 292 वाहन जब्त, 594 के चालान कटे पटियाला में पुलिस मुठभेड़: दो कुख्यात गैंगस्टर घायल, तीन पिस्तौल और कारतूस बरामद