हिमाचल के युवराज के मुकाबले फिल्मों की ‘Queen’ कंगना जानें कितनी है अमीर, पढ़ कर रह जाएंगे हैरान, शपथ पत्र में दी जानकारी।

The Target News

शिमला/मंडी । राजवीर दीक्षित

हिमाचल की मंडी लोकसभा सीट से BJP उम्मीदवार एवं अभिनेत्री कंगना रनोट ने मंगलवार को नामांकन दाखिल किया। जिसके बाद उनकी चल-अचल संपत्ति का ब्यौरा सार्वजनिक किया गया।

कंगना द्वारा दायर शपथ पत्र के अनुसार, उनके पास पास 91.17 करोड़ (91,66,31,239) करोड़ रुपए की चल एवं अचल संपत्ति है। यानी कंगना रनोट संपत्ति के मामले में अपने प्रतिद्वंदी एवं कांग्रेस के विक्रमादित्य सिंह को खूब टक्कर दे रही है। वह किसी से कम नही है।

विक्रमादित्य सिंह के 100.51 करोड़ की प्रॉपर्टी है। वहीं कंगना रनोट महंगी गाड़ियों के साथ-साथ आभूषणों की भी शौकीन है। कंगना के पास तीन गाड़ी और एक स्कूटी है। वहीं कंगना रनोट पर अलग अलग अदालतों में 8 केस भी चल रहे हैं।

दम तोड़ गई AAP सरकार की SSF मुहिम, नंगल में सड़क हादसे के बाद नही पहुंची टीम, युवक की मौत, पढ़ें

कंगना के पास 3.91 करोड़ की मर्सिडीज-बेंज मेबैक

कंगना के पास 3.92 करोड़ की मर्सिडीज-बेंज मेबैक गाड़ी है, जो उन्होंने 2023 में ही ली है। उनके पास

98.25 लाख की BMW, 58.66 लाख की दूसरी मर्सिडीज और 53 हजार 827 रुपए कीमत की वेस्पा स्कूटर भी है।

उनके पास 5 करोड़ का 6.70 किलो सोना, 3 करोड़ की डायमंड ज्वैलरी, 50 लाख कीमत का 60 किलो चांदी भी है।

कंगना की कुल चल संपत्ति 28.73 करोड़ रुपए और 63 करोड़ की अचल संपत्ति है। कंगना के शपथ पत्र के अनुसार, उन पर 17.39 करोड़ की देनदारी है।

कंगना की कुल इनकम 2018-19 में सालाना 12 करोड़ रुपए थी, जो 2021-22 में बढ़कर 12.30 करोड़ रुपए हो गई। मगर, 2022-23 में यह एक तिहाई कम होकर 4.12 करोड़ हो गई। BJP प्रत्याशी के पास कैश इन हैंड 2 लाख रुपए है।

इससे पहले कंगना रनोट ने दोपहर सवा 12 बजे मंडी में नामांकन फाइल किया। नॉमिनेशन से पहले रोड शो और इसके बाद सेरी मंच में जनसभा कर शक्ति प्रदर्शन किया। कंगना के नामांकन के वक्त पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और BJP के प्रदेशाध्यक्ष राजीव बिंदल भी मौजूद रहे।

हिमाचल में चार लोकसभा सीटों पर चुनाव हो रहे हैं। विक्रमादित्य सिंह के बाद सबसे ज्यादा संपत्ति कंगना के पास है। वहीं केंद्रीय मंत्री एवं हमीरपुर से BJP प्रत्याशी अनुराग ठाकुर के पास 12.28 करोड़ रुपए की चल एवं अचल संपत्ति है। इस लिहाज से कंगना के पास अनुराग की तुलना में सात गुणा से भी ज्यादा की संपत्ति है।

कांगड़ा में कांग्रेस प्रत्याशी आनंद शर्मा के पास 17 करोड़, बीजेपी प्रत्याशी राजीव भारद्वाज के पास 5.63 करोड़ रुपए की संपत्ति है। शिमला में कांग्रेस प्रत्याशी विनोद सुल्तानपुरी के पास 9 करोड़ और BJP के सुरेश कश्यप के पास पांच करोड़ की चल एवं अचल संपत्ति है।