Home Breaking News रेगिस्तान में जन्मे नन्हे ‘राजकुमार’ को मिली Z+ सुरक्षा

रेगिस्तान में जन्मे नन्हे ‘राजकुमार’ को मिली Z+ सुरक्षा

चंडीगढ़ । राजवीर दीक्षित

(“A newborn ‘little prince’ in the desert receives Z+ security.” ) गुजरात के कच्छ के तपते रेगिस्तान में एक बेहद खास मेहमान ने जन्म लिया है, जिसने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। यह कोई आम पक्षी नहीं, बल्कि दुनिया की सबसे दुर्लभ प्रजातियों में से एक Great Indian Bustard का नन्हा चूजा है। इस खास मेहमान की सुरक्षा के लिए ऐसे इंतजाम किए गए हैं, जैसे किसी बड़े नेता को Z+ सुरक्षा दी जाती है।

करीब 10 साल के लंबे इंतजार के बाद इस प्रजाति के परिवार में बढ़ोतरी हुई है। 26 मार्च 2026 को जन्मे इस चूजे को बचाने के लिए वन विभाग ने सख्त सुरक्षा घेरा तैयार किया है। 50 से ज्यादा जवानों को तीन शिफ्ट में तैनात किया गया है, जो दिन-रात इसकी निगरानी कर रहे हैं। पूरे इलाके को ‘नो-मेंस लैंड’ घोषित कर दिया गया है, जहां आम लोगों की आवाजाही पूरी तरह बंद कर दी गई है।

सिर्फ यही नहीं, वॉच टावरों से दूरबीन और आधुनिक उपकरणों की मदद से हर पल नजर रखी जा रही है। इसकी जानकारी सीधे उच्च अधिकारियों तक भेजी जा रही है। चूजे को शिकारियों से बचाने के लिए अनोखे उपाय भी अपनाए गए हैं। आसपास के जल स्रोतों को सूखा दिया गया है, ताकि जंगली जानवर उस क्षेत्र में न आ सकें।

इसके अलावा इलाके की टूटी हुई बाड़ को ठीक किया गया है और ग्रामीणों को मवेशी चराने से रोका गया है। मादा गोडावण पर भी ट्रैकिंग डिवाइस लगाया गया है, ताकि किसी भी खतरे की स्थिति में तुरंत कार्रवाई की जा सके।

वन विभाग की यह पहल न सिर्फ इस नन्हे जीवन की सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण है, बल्कि यह दुर्लभ प्रजाति को बचाने की दिशा में एक बड़ी उम्मीद भी है।

Translate »
error: Content is protected !!
BREAKING NEWS
PU हॉस्टल में BTech छात्र की मौत, कमरे में मिला शव तिरुपति में सोने की बरसात! चेन्नई के दंपती ने चढ़ाए 121 किलो जेवर हिमाचल में मौसम का नया अपडेट, बारिश नहीं और कई जिलों में कोहरे की चेतावनी मोगा में AAP रैली से पहले कर्मचारी नेता हिरासत में, थाने के बाहर विरोध प्रदर्शन के बाद रिहा होटल में गोलियों की बरसात! 4 युवकों की हत्या, गैंगवार में फिर खूनी खेल घोड़ी पर सवार हुई दुल्हन! रूढ़ियों को तोड़ दिया बराबरी का संदेश शिमला की सड़कों पर कांग्रेस का संविधान रक्षा मार्च, भाजपा के खिलाफ उठाई आवाज स्कॉलर्स यूनिफाइड स्कूल की छात्रा शश्विता ने क्विज प्रतियोगिता में मारी बाजी पासपोर्ट में गड़बड़ी पर इस नेता के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी सरदार शोभा सिंह को राष्ट्रीय सम्मान, केंद्र ने जारी किया ₹125 का स्मारक सिक्का