Home Himachal Pradesh हिमाचल की सेब मंडियों में बड़ी कार्रवाई! APMC ने 12 आढ़तियों को...

हिमाचल की सेब मंडियों में बड़ी कार्रवाई! APMC ने 12 आढ़तियों को पकड़ा

शिमला । राजवीर दीक्षित

(Major crackdown in Himachal’s apple markets! APMC nabs 12 commission agents) सेब सीजन के दौरान शिमला, किन्नौर और सोलन जिलों की मंडियों में नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए कृषि उपज मंडी समिति ने कार्रवाई शुरू कर दी है। मंडियों में निरीक्षण के दौरान नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर अब तक 12 आढ़तियों के चालान किए गए हैं।

इनमें सोलन जिले की मंडियों में 7 तथा शिमला और किन्नौर के तहत आने वाली मंडियों में 5 आढ़तियों पर कार्रवाई की गई है। APMC की ओर से मंडियों में निगरानी बढ़ाई गई है, ताकि सेब कारोबार में निर्धारित नियमों का पालन सुनिश्चित किया जा सके।
हिमाचल प्रदेश की मंडियों में अब नियमों की अनदेखी भारी पड़ सकती है। राज्य कृषि विपणन बोर्ड के प्रबंध निदेशक के निर्देश के बाद मंडियों में प्रवर्तन अभियान तेज कर दिया गया है। सोलन, शिमला और किन्नौर की कृषि उपज मंडी समितियों की टीमें मैदान में उतर चुकी हैं। मंडियों में नियमों का पालन सुनिश्चित करने के साथ-साथ अनियमितता पाए जाने पर कार्रवाई के संकेत भी दिए गए हैं।

मंडियों में सेब कारोबार को लेकर कृषि विपणन बोर्ड ने अब सख्ती बढ़ा दी है। जांच का दायरा आने वाले दिनों में और बढ़ सकता है और नियमों का उल्लंघन करने वाले कई अन्य आढ़ती भी कार्रवाई की चपेट में आ सकते हैं।

बागवानों से अपील की गई है कि मंडी में सेब लाते समय यूनिवर्सल कार्टन का इस्तेमाल करें। साथ ही सेब की ग्रेडिंग भी निर्धारित नियमों और गुणवत्ता मानकों के अनुसार ही करें।

अगर मंडी में नियमों की अनदेखी होती दिखाई दे तो बागवान सीधे 94591-72727 नंबर पर वाट्सऐप के जरिए शिकायत कर सकते हैं।

Translate »
error: Content is protected !!