द टारगेट न्यूज़:
कनाडा के ब्रैम्पटन में एक दर्दनाक हादसे में पंजाब के तरनतारन जिले के पट्टी कस्बे के रहने वाले 28 वर्षीय सिमरनजीत सिंह की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। सिमरनजीत पिछले पांच वर्षों से अधिक समय से कनाडा में रह रहे थे और वहां ट्रकिंग के क्षेत्र में काम कर रहे थे। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, सिमरनजीत 31 अक्टूबर को अपने घर से निकले थे, लेकिन वापस नहीं लौटे। जब उन्होंने लगातार आने वाले फोन कॉल्स का जवाब नहीं दिया, तो उनके दोस्तों और जानकारों ने उनकी तलाश शुरू की। बाद में उन्हें सूचना मिली कि सिमरनजीत की ट्रेन की चपेट में आने से मृत्यु हो चुकी है।


















