Home Business डॉ. सुभाष शर्मा ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात,नंगल में...

डॉ. सुभाष शर्मा ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात,नंगल में वंदे भारत का स्टॉपेज बनाने की शुरू हुई तैयारी।

चंडीगढ़/नई दिल्ली । राजवीर दीक्षित

(Dr. Subhash Sharma Meets Railway Minister Ashwini Vaishnaw; Preparations Underway to Introduce a Vande Bharat Halt at Nangal.)भारतीय जनता पार्टी पंजाब के उपाध्यक्ष डॉ. सुभाष शर्मा ने केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में नंगल में वंदे भारत एक्सप्रेस का यात्री स्टॉपेज बनाने की मांग उठाई गई।

डॉ. शर्मा ने बताया कि वंदे भारत ट्रेन तकनीकी कारणों से पहले से ही नंगल में रुकती है। यदि इसी समय यात्रियों के चढ़ने-उतरने की सुविधा दे दी जाए तो ट्रेन के समय में कोई अतिरिक्त नुकसान नहीं होगा।

उन्होंने कहा कि नंगल औद्योगिक, शैक्षणिक और पर्यटन की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण क्षेत्र है। यहां भाखड़ा डैम, नंगल फर्टिलाइजर प्लांट और कई प्रमुख संस्थान स्थित हैं। हजारों छात्र, पेशेवर, मरीज़ और पर्यटक रोज़ाना चंडीगढ़, दिल्ली और अन्य शहरों की यात्रा करते हैं। वंदे भारत का स्टॉपेज मिलने से क्षेत्र के लोगों को तेज़ और सुविधाजनक रेल सेवा का लाभ मिलेगा।

रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने डॉ. शर्मा की मांग पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि जल्द से जल्द इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई कर नंगल में वंदे भारत ट्रेन का स्टॉपेज सुनिश्चित किया जाए।

डॉ. शर्मा ने रेल मंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह निर्णय नंगल और आसपास के क्षेत्र के विकास और कनेक्टिविटी को नई गति देगा।

Translate »
error: Content is protected !!