द टारगेट न्यूज़:
मोहाली में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान लखनौर गांव के रहने वाले रितिक असीजा के रूप में हुई है। शिकायतकर्ता रामश कुमार (55), जो गंगानगर के निवासी हैं, ने पुलिस को बताया कि रितिक अपनी मोटरसाइकिल पर अजीत समाचार की तरफ से फेज 8-बी औद्योगिक क्षेत्र की ओर जा रहा था। इसी दौरान लखनौर की तरफ से आ रहे हिमाचल प्रदेश नंबर के एक ट्रक ने अचानक मोड़ ले लिया, जिससे रितिक का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क पर गिर गया। इसके बाद ट्रक का अगला पहिया उसके ऊपर से निकल गया। परिजनों और स्थानीय लोगों ने उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मृतक के चाचा के बयान के आधार पर फेज-1 थाने की पुलिस ने फरार ट्रक चालक के खिलाफ हिट-एंड-रन का मामला दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश शुरू कर दी है।












