Home Punjab गुरदासपुर में निशान साहिब की कथित बेअदबी पर NHRC सख्त, पंजाब सरकार...

गुरदासपुर में निशान साहिब की कथित बेअदबी पर NHRC सख्त, पंजाब सरकार और पुलिस से दो हफ्ते में मांगी रिपोर्ट

गुरदासपुर में निशान साहिब की कथित बेअदबी पर NHRC सख्त, पंजाब सरकार और पुलिस से दो हफ्ते में मांगी रिपोर्ट

नई दिल्ली: राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) ने पंजाब के गुरदासपुर जिले के दल्ला मल्लोर गांव में पवित्र निशान साहिब की कथित बेअदबी और अपमान के मामले पर कड़ा संज्ञान लिया है। आयोग ने इस गंभीर मामले में पंजाब सरकार के मुख्य सचिव और राज्य के पुलिस महानिदेशक (DGP) को नोटिस जारी करते हुए दो सप्ताह के भीतर कार्रवाई रिपोर्ट (ATR) तलब की है।

क्या है पूरा मामला?

आयोग के समक्ष दायर की गई शिकायत के अनुसार, दल्ला मल्लोर गांव के एक स्थानीय किसान सरदार मंगल सिंह जी ने गुरुद्वारा लंगर हॉल के निर्माण के लिए अपनी निजी भूमि में से 10 मरला जमीन दान में दी थी। इसके बाद स्थानीय सिख संगत ने पूरी सिख परंपरा और गुरमत मर्यादा का पालन करते हुए उस स्थान पर पवित्र निशान साहिब की स्थापना की थी।

राजनीतिक संरक्षण और सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग का आरोप

शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि विरोधी गुट से जुड़े कुछ शरारती तत्वों ने कथित तौर पर राजनीतिक व्यक्तियों के संरक्षण में और सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग करते हुए निशान साहिब की बेअदबी और अपमान किया। इस घटना से न केवल स्थानीय स्तर पर तनाव पैदा हुआ है, बल्कि पूरे सिख समुदाय की धार्मिक भावनाओं को गहरी ठेस पहुंची है।

सांप्रदायिक सौहार्द और धार्मिक स्वतंत्रता की मांग

शिकायत में कहा गया है कि इस तरह की घटनाएं समाज में सांप्रदायिक सद्भाव को बिगाड़ने का काम करती हैं। याचिकाकर्ताओं ने आयोग से तत्काल हस्तक्षेप करने की गुहार लगाते हुए मांग की है कि देश में धार्मिक स्वतंत्रता और सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने के लिए इस पूरे मामले की निष्पक्ष, स्वतंत्र और गहन जांच कराई जाए।

NHRC ने दिए जांच के निर्देश

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने 27 नवंबर को जारी अपने नोटिस में पंजाब के मुख्य सचिव और डीजीपी को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि वे इन आरोपों की गंभीरता से जांच करें। आयोग ने दोनों शीर्ष अधिकारियों से कहा है कि वे मामले की जांच कर दो सप्ताह के भीतर अपनी विस्तृत रिपोर्ट आयोग के विचारार्थ प्रस्तुत करें, ताकि आगे की आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

Translate »
error: Content is protected !!
BREAKING NEWS
चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव: आम आदमी पार्टी ने जारी की उम्मीदवारों की तीसरी सूची, 8 वार्डों के नामों का ऐलान गुरदासपुर में निशान साहिब की कथित बेअदबी पर NHRC सख्त, पंजाब सरकार और पुलिस से दो हफ्ते में मांगी रिपोर्ट 75 हजार के उधार ने ली व्यक्ति की जान! कारोबारी पार्टनर ने रची खूनी साजिश सिख अभ्यर्थियों को परीक्षा में प्रवेश नहीं मिलने का आरोप, BJP ने सरकार से मांगा जवाब “बेटे को पीटूंगा नहीं, ₹50 हजार दो!” ASI रिश्वत लेते गिरफ्तार पंजाब गठबंधन के बाद भाजपा और अकाली दल की पहली औपचारिक बैठक आज, सुखबीर बादल से मिलेंगे केवल ढिल्लों और सुनील जाखड़ IDFC फर्स्ट बैंक घोटाला: रिभव ऋषि ने एमसी के पूर्व अकाउंटेंट अनुभव मिश्रा के 5-स्टार होटल बिलों का किया था भुगतान, CBI का बड़ा खुलासा हिमाचल के युवाओं को विदेश में नौकरी का झांसा, रूस में फंसे 8 साथी पंजाब अनाज घोटाला: ईडी के रडार पर वरिष्ठ नौकरशाह, ठेकेदारों और रियल एस्टेट डेवलपर से जुड़े तारों की जांच तेज किन्नौर की चौंकाने वाली तस्वीर, आग बुझाने पहुंची दमकल गाड़ी में ही ईंधन नहीं