Home Breaking News पंजाब में सियासी तूफान: मंत्री लालजीत भुल्लर का विवादों से रहा है...

पंजाब में सियासी तूफान: मंत्री लालजीत भुल्लर का विवादों से रहा है गहरा संबंध !

चंडीगढ़ | राजवीर दीक्षित

(Political storm in Punjab: Minister Laljit Bhullar resigns, controversy deepens) पंजाब की राजनीति में एक बड़ा भूचाल उस समय आ गया जब पंजाब स्टेट वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन के अधिकारी गगनदीप सिंह रंधावा की संदिग्ध मौत के बाद कैबिनेट मंत्री ललजीत सिंह भुल्लर को इस्तीफा देना पड़ा। यह मामला अब पूरे राज्य में चर्चा का विषय बन चुका है और राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा रहा है।

बताया जा रहा है कि रंधावा ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या की, जिसके पीछे गंभीर आरोप सामने आए हैं। पूर्व विधायक हरमिंदर सिंह गिल ने आरोप लगाया कि मंत्री भुल्लर रंधावा पर मंडी लोडिंग ठेके एक खास व्यक्ति को देने का दबाव बना रहे थे। जब रंधावा ने इसका विरोध किया, तो कथित तौर पर उन्हें बुलाकर अपमानित किया गया और मारपीट भी की गई।

इन आरोपों के बाद मामला और गंभीर हो गया, क्योंकि कहा जा रहा है कि इस मानसिक दबाव और अपमान के कारण ही रंधावा ने आत्महत्या जैसा कदम उठाया। घटना के बाद विपक्षी दलों ने सरकार पर निशाना साधते हुए निष्पक्ष जांच की मांग तेज कर दी है।

ललजीत सिंह भुल्लर का विवादों से पुराना नाता रहा है। मंत्री बनने के बाद से ही वे कई विवादों में घिरे रहे हैं, जिनमें पंचायत चुनावों में हस्तक्षेप, विरोधियों को नामांकन से रोकने और एक एनआरआई महिला की जमीन कब्जाने जैसे आरोप शामिल हैं।

राजनीतिक तौर पर भी उनका सफर काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा है, जिसमें उन्होंने अकाली दल, कांग्रेस और फिर आम आदमी पार्टी का साथ दिया।

अब उनके इस्तीफे के बाद सरकार पर दबाव बढ़ गया है कि इस पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच करवाई जाए, ताकि सच्चाई सामने आ सके और दोषियों को सजा मिल सके।

Translate »
error: Content is protected !!
BREAKING NEWS
पंजाब में तकनीकी सुधारों से खनन राजस्व सात गुना बढ़कर 799 करोड़ रुपये हुआ: वरिंदर कुमार गोयल बद्दी में विजिलेंस ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई, चंडीगढ़ और पंजाब में बिक्री के लिए लाई गई अवैध शराब जब्त 54वीं नेहरू जूनियर हॉकी प्रतियोगिता: चंडीगढ़ को सोनीपत से मिली हार, ओडिशा ने पंजाब को हराया इंदौर में दिलजीत dosanjh के koncert पर बड़ा फैसला, इन 4 गानों के प्रदर्शन पर लगी रोक फतेहगढ़ साहिब में शहीदी सभा से पहले सड़कों की गुणवत्ता पर उठे सवाल मोहाली का समगौली कचरा संयंत्र जल्द होगा शुरू, मेयर ने दी जानकारी दीवाली पर नेत्र आपातकाल से निपटने के लिए पीजीआई ने की पूरी तैयारी, 20 डॉक्टरों की टीम तैनात जातिसूचक टिप्पणी विवाद: कांग्रेस नेता वरिंदर ढिल्लों ने गुरुद्वारा साहिब में खाई कसम, खुद को बताया बेकसूर खरड़ में धान की सरकारी खरीद रोकने के खिलाफ किसानों का प्रदर्शन प्रवर्तन निदेशालय ने पंजाब के पूर्व मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा के परिसरों पर की गई छापेमारी के ब्योरे किए साझा