Home Breaking News पंजाब में 50 बम आये 18 फट चुके…ब्यान के बाद फंसे कांग्रेसी...

पंजाब में 50 बम आये 18 फट चुके…ब्यान के बाद फंसे कांग्रेसी नेता के घर पहुंच गई पुलिस।

चंडीगढ़। राजवीर दीक्षित

(Punjab Bomb Scare: 18 Exploded, Police Reach Congress Leader’s Home)पंजाब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा के बयान ने सियासी और सुरक्षा हलकों में हलचल मचा दी है। हाल ही में एक टीवी इंटरव्यू में बाजवा ने दावा किया कि पंजाब में 50 ग्रेनेड आए हैं, जिनमें से 18 का इस्तेमाल हो चुका है और 32 अभी बचे हैं। इस बयान के बाद पंजाब पुलिस रविवार को बाजवा के चंडीगढ़ स्थित आवास पहुँची और उनसे पूछताछ की।

Video देखें: पंजाब में 50 बम आये 18 फट चुके…ब्यान के बाद फंसे कांग्रेसी नेता के घर पहुंच गई पुलिस।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इस पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए वीडियो जारी कर पूछा कि इतनी संवेदनशील जानकारी बाजवा को कहां से मिली? क्या उनके सीधे पाकिस्तान से कनेक्शन हैं? अगर ऐसा है तो यह राष्ट्र सुरक्षा का गंभीर मुद्दा है। वहीं, उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि यदि बाजवा के पास पहले से यह जानकारी थी, तो उन्होंने पंजाब पुलिस या इंटेलिजेंस को क्यों नहीं बताया?

➡️ हमारे Video चैनल को देखने के लिए इस Line को Click करें, Follow करें व Like करें। आपको Updates मिलते रहेंगे।

पुलिस कार्रवाई की अगुआई कर रहीं AIG रवजोत ग्रेवाल के अनुसार, यह कदम बाजवा के बयान की गंभीरता को देखते हुए उठाया गया है। वहीं प्रताप बाजवा ने दावा किया कि यह जानकारी उन्हें एक विश्वसनीय सोर्स से मिली है और उन्होंने बतौर जिम्मेदार नेता इसे सार्वजनिक किया ताकि लोग सतर्क रहें।

Video देखें: पंजाब का चर्चित sex स्कैंडल।

बाजवा ने कहा, “मैं CLP नेता हूं, मुझे जिम्मेदारी का एहसास है। मेरे पास जानकारी थी कि मनोरंजन कालिया के घर पर जो हमला हुआ, वो इन्हीं ग्रेनेड्स में से एक से हुआ। ऐसे में मेरा बोलना जरूरी था।”

Video देखें: शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस शहर में, शराब ठेकेदार ने कर दिया करनामा ।

मुख्यमंत्री मान ने चेतावनी दी है कि यदि बाजवा अपने सोर्स का खुलासा नहीं करते, तो उन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा, “ऐसी जानकारी फैलाकर अगर कोई जनता में दहशत फैला रहा है तो उसे बख्शा नहीं जाएगा।

 

Translate »
error: Content is protected !!
BREAKING NEWS
पंजाब अनाज घोटाला: ईडी के रडार पर वरिष्ठ नौकरशाह, ठेकेदारों और रियल एस्टेट डेवलपर से जुड़े तारों की जांच तेज किन्नौर की चौंकाने वाली तस्वीर, आग बुझाने पहुंची दमकल गाड़ी में ही ईंधन नहीं चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव 2026: भाजपा ने 23 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की, 7 महिलाओं को मिला टिकट चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव: कांग्रेस ने जारी की पहली सूची, 35 में से 30 वार्डों के लिए उम्मीदवारों का ऐलान मानसा में खुले नाले में गिरने से कारपेंटर की मौत, एंबुलेंस न मिलने पर मोटरसाइकिल रेहड़ी से ले जाना पड़ा शव साच पास पर लगा विंटर ब्रेक, पांगी घाटी जाने वाला मार्ग बंद पटियाला नगर निगम के 30 वार्डों में पुनर्मतदान शुरू, हाईकोर्ट की निगरानी और भारी सुरक्षा के बीच वोटिंग पंजाब सरकार ने गमाडा का 15,000 करोड़ रुपये का विवादित फंडरेजिंग टेंडर किया रद्द ड्राइवर की नौकरी के लिए रूस गए जालंधर के युवक को सेना में जबरन किया गया भर्ती, यूक्रेन में फंसा 2027 विधानसभा चुनाव से पहले पंजाब कांग्रेस बदल सकती है ‘एक परिवार, एक टिकट’ नीति, जीत की क्षमता को मिलेगी प्राथमिकता