Home Chandigarh हरियाणा में 7 अफसरों की कुर्सी बदली! 3 चीनी मिलों को नए...

हरियाणा में 7 अफसरों की कुर्सी बदली! 3 चीनी मिलों को नए MD

पंचकूला। राजवीर दीक्षित

 

(Reshuffle of 7 officers in Haryana! New MDs appointed for 3 sugar mills) हरियाणा सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव करते हुए एक IAS और छह HCS अधिकारियों के तबादले व नई नियुक्तियों के आदेश जारी किए हैं। शुक्रवार को मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी की ओर से जारी आदेशों के तहत परिवहन विभाग, सहकारी चीनी मिलों और जिला स्तर के कई अहम पदों पर अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं।

निखिल गजराज को मानवाधिकार आयोग का अतिरिक्त चार्ज

राज्य परिवहन हरियाणा के महानिदेशक निखिल गजराज (IAS, 2008) को उनके मौजूदा कार्यभार के साथ हरियाणा मानवाधिकार आयोग के सचिव का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। यह पद फिलहाल रिक्त था।

नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहीं निशु उर्फ नम्रता सिंगल (HCS, 2011) को सुरेश रवेश के स्थान पर अतिरिक्त परिवहन आयुक्त, हरियाणा नियुक्त किया गया है। उन्हें रिक्त पद पर अतिरिक्त परिवहन आयुक्त (सड़क सुरक्षा) का कार्यभार भी दिया गया है।

तीन सहकारी चीनी मिलों को मिले नए MD

सहकारी चीनी मिलों में भी महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। होडल की SDM बेलिना (HCS, 2016) को उनके वर्तमान कार्यभार के साथ सहकारी चीनी मिल, पलवल का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है। वह द्विजा (HCS, 2020) की जगह जिम्मेदारी संभालेंगी।

हरियाणा रोडवेज हिसार के महाप्रबंधक राहुल मित्तल (HCS, 2016) को सहकारी चीनी मिल, पानीपत का MD लगाया गया है। इस पद से नवदीप सिंह (HCS, 2019) को कार्यमुक्त किया गया है।

संयुक्त परिवहन आयुक्त सुरेश रवेश (HCS, 2019) को रिक्त पद पर सहकारी चीनी मिल, जींद का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है।

संजय बिश्नोई बने फतेहाबाद के RTA

राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के उप सचिव संजय बिश्नोई (HCS, 2019) को गौरव गुप्ता (HCS, 2020) के स्थान पर जिला परिवहन अधिकारी-सह-सचिव, RTA फतेहाबाद नियुक्त किया गया है।

वहीं, HIPA गुरुग्राम के संयुक्त निदेशक रमित यादव (HCS, 2020) को उनके वर्तमान कार्यभार के साथ SCERT गुरुग्राम के निदेशक का अतिरिक्त जिम्मा सौंपा गया है।

द्विजा की नई नियुक्ति बाद में

आदेशों के अनुसार, पलवल सहकारी चीनी मिल के MD पद से कार्यमुक्त होने के बाद द्विजा (HCS, 2020) की नई नियुक्ति के आदेश अलग से जारी किए जाएंगे। तब तक उन्हें मुख्य सचिव कार्यालय में अपनी जॉइनिंग रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए हैं।

Translate »
error: Content is protected !!
BREAKING NEWS
हरियाणा में 7 अफसरों की कुर्सी बदली! 3 चीनी मिलों को नए MD भाजपा ने जारी की पहली सूची, 23 उम्मीदवारों के नाम तय हिमाचल में मौसम का दोहरा असर, बारिश की भारी कमी और कड़ाके की ठंड Ex MP के पोते समेत ₹1 लाख की रिश्वत लेते 3 गिरफ्तार! बॉर्डर पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम, BSF ने घुसपैठिए को किया ढेर 30 अप्रैल से पहले तैयार होगा हरोली का सिंथेटिक ट्रैक और हेलीपोर्ट: अग्निहोत्री समय रैना ने रचा इतिहास! YouTube पर 1 मिलियन मेंबर्स वाले पहले क्रिएटर बने प्रॉपर्टी कारोबारी पर ₹3.50 करोड़ की ठगी का आरोप! FIR दर्ज गन्ना किसानों के बकाये को लेकर भाकियू (दोआबा) और मंत्री खुड्डियां के बीच बैठक, 27.84 करोड़ रुपये के भुगतान का आश्वासन हिमाचल के स्कूल ने पेश की मिसाल, 'ईमानदारी की दुकान' से बच्चों में संस्कारों की सीख