Home Breaking News भाखड़ा डैम पर CISF तैनाती का विरोध: मुख्यमंत्री ने संघवाद पर बताया...

भाखड़ा डैम पर CISF तैनाती का विरोध: मुख्यमंत्री ने संघवाद पर बताया हमला,नीति आयोग की बैठक गरजे भगवंत मान।

नई दिल्ली/चंडीगढ़ । राजवीर दीक्षित

(Punjab CM Opposes CISF Deployment at Bhakra Dam) दिल्ली में नीति आयोग की बैठक के दौरान पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भाखड़ा डैम और नंगल डैम की सुरक्षा में CISF की तैनाती का कड़ा विरोध किया। उन्होंने इसे राज्यों के अधिकारों पर केंद्र सरकार का सीधा हस्तक्षेप और संघीय ढांचे पर हमला करार दिया। मुख्यमंत्री मान ने कहा कि अब तक पंजाब पुलिस डैम की सुरक्षा जिम्मेदारी सफलतापूर्वक निभाती आई है और कभी कोई परेशानी नहीं हुई, ऐसे में CISF की तैनाती अनावश्यक और राजनीतिक उद्देश्य से प्रेरित है।

➡️ हमारे Video चैनल को देखने के लिए इस Line को Click करें, Follow करें व Like करें। आपको Updates मिलते रहेंगे।

मुख्यमंत्री ने भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (BBMB) पर पंजाब के अधिकारों के उल्लंघन का आरोप लगाया और कहा कि बोर्ड में सबसे अधिक हिस्सेदारी होने के बावजूद पंजाब की आपत्तियों को लगातार नजरअंदाज किया जा रहा है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि बिना राज्य की सहमति के पंजाब का पानी छोड़ा जा रहा है और अधिकारियों पर दबाव बनाकर निर्णय लिए जा रहे हैं, जो न केवल गैरकानूनी है बल्कि संघीय प्रणाली की आत्मा के खिलाफ भी है।

Video देखें: हिमाचल पंजाब सीमा पर हुई घटना को खंगालने में जुटी जांच एजेंसी।

बैठक में मुख्यमंत्री ने यह भी दावा किया कि केंद्र सरकार राज्यों को आर्थिक रूप से कमजोर कर रही है और उन्हें निर्णय प्रक्रिया से बाहर रख रही है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मांग की कि भाखड़ा डैम पर CISF की तैनाती को तुरंत वापस लिया जाए और BBMB को अपनी कार्यशैली में पारदर्शिता और राज्यों के अधिकारों का सम्मान सुनिश्चित करना चाहिए।

Video देखें: बाबा केदारनाथ में जनरेटर पहुंचाए जाने का जोखिमभरा कार्य।

यह बयान पंजाब-केंद्र संबंधों में एक और तनावपूर्ण मोड़ की ओर संकेत करता है और आने वाले समय में इस पर राजनीतिक बहस और तेज होने की संभावना है।

Video देखें: नशो को लेकर मंत्री हरजोत बैंस के सामने किया नुक्कड़ नाटक।

Video देखें: BBMB में भरी जाएंगी खाली पोस्टें:CM भगवंत मान

Translate »
error: Content is protected !!
BREAKING NEWS
दंगल की परंपरा को आगे बढ़ाने के लिए हरसंभव सहयोग देंगे: मुकेश अग्निहोत्री चंडीगढ़ स्टेट टेबल टेनिस चैंपियनशिप:नीवान और अवनी ने जीते अंडर-13 खिताब कंगना रनौत की टिप्पणी पर सियासी घमासान, कांग्रेस ने BJP को घेरा स्वच्छता में आनंदपुर साहिब का डंका! पंजाब में नंबर-1 पहली शादी कायम, फिर भी लिव-इन का हक! हाईकोर्ट का बड़ा आदेश साबुन के पानी की फिसलनों से पंजाब की शान तक: 7 साल की kapisha verma का स्केटिंग सफर बर्फबारी के बाद अलर्ट मोड पर पुलिस, हिमाचल आने वाले पर्यटकों के लिए सलाह जारी पिस्टल साफ करते ASI को लगी गोली; मौत! चंडीगढ़ में जनगणना का प्रशिक्षण शुरू, 25 जनवरी से होगी आबादी की गिनती पंजाब में पश्चिमी विक्षोभ से 48 घंटे मिल सकती है प्रदूषण से राहत, चंडीगढ़ में बारिश की संभावना नहीं