Home Punjab पिस्टल साफ करते ASI को लगी गोली; मौत!

पिस्टल साफ करते ASI को लगी गोली; मौत!

अमृतसर। राजवीर दीक्षित 

 

(ASI shot while cleaning pistol; dies!) अमृतसर में पिस्टल साफ करते समय अचानक गोली चलने से पंजाब पुलिस के एक एएसआई की मौत हो गई। मृतक की पहचान जोगिंदर सिंह के रूप में हुई है, जो तरनतारन रोड इलाके के निवासी थे। घटना शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे की बताई जा रही है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, एएसआई जोगिंदर सिंह ड्यूटी पर जाने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान वह अपना पिस्टल साफ करने लगे। बताया जा रहा है कि सफाई के दौरान अचानक पिस्टल से गोली चल गई, जो उनके सिर और गर्दन के पास जा लगी। गोली लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे की परिस्थितियों की जांच जारी

घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रारंभिक तौर पर इसे पिस्टल साफ करते समय हुआ हादसा माना जा रहा है। हालांकि, गोली चलने के वास्तविक कारणों और घटना की परिस्थितियों को लेकर विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है।

Translate »
error: Content is protected !!
BREAKING NEWS
बर्फबारी के बाद अलर्ट मोड पर पुलिस, हिमाचल आने वाले पर्यटकों के लिए सलाह जारी पिस्टल साफ करते ASI को लगी गोली; मौत! चंडीगढ़ में जनगणना का प्रशिक्षण शुरू, 25 जनवरी से होगी आबादी की गिनती पंजाब में पश्चिमी विक्षोभ से 48 घंटे मिल सकती है प्रदूषण से राहत, चंडीगढ़ में बारिश की संभावना नहीं भारत और इज़राइल के बीच कॉम्बैट पावर और क्षमता निर्माण साझेदारी पर विचार-विमर्श पंजाब: 1992 के लापता होने के मामले में पूर्व एसएसपी को पांच साल की सजा हिमाचल के पर्यटन को झटका? भुंतर एयरपोर्ट पर उड़ानों की संख्या में गिरावट चंडीगढ़ में वायु प्रदूषण से निपटने के लिए प्रमुख चौराहों पर मिस्ट फव्वारे लगाने की योजना पंजाब ने चंडीगढ़ के अगले एसएसपी के चयन के लिए योग्य अधिकारियों का पैनल मांगा चंडीगढ़ में मिलिट्री लिटरेचर फेस्टिवल के दौरान ध्वनि प्रदूषण नियमों का सख्ती से पालन करने की मांग