Home Breaking News कबाड़ी की शिकायत से हिली पुलिस महकमे की नींव — एक और...

कबाड़ी की शिकायत से हिली पुलिस महकमे की नींव — एक और कहानी रिश्वतकांड में पंजाब के डीआईजी भुल्लर की गिरफ्तारी की।

चंडीगढ़। राजवीर दीक्षित

(CBI Arrests Punjab DIG Harcharan Singh Bhullar in ₹7.5 Crore Bribery Scandal Triggered by Scrap Dealer’s Complaint)पंजाब पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर का करियर उस समय धराशायी हो गया जब मंडी गोबिंदगढ़ के कबाड़ी व्यापारी आकाश बत्ता की एक शिकायत ने उनके खिलाफ सीबीआई जांच का रास्ता खोल दिया। बत्ता ने आरोप लगाया कि भुल्लर ने उससे पुलिस कार्रवाई से बचाने के बदले नियमित रिश्वत की मांग की थी।

➡️ हमारे Video चैनल को देखने के लिए इस Line को Click करें, Follow करें व Like करें। आपको Updates मिलते रहेंगे।

शिकायत के अनुसार, डीआईजी भुल्लर अपने दलाल कृषाणु शारदा के ज़रिए व्यापारी से हर महीने “सेवा-पानी” के नाम पर पैसे वसूलते थे। इतना ही नहीं, सिरहिंद में दर्ज एक पुरानी एफआईआर “सेटल” करने के लिए भुल्लर ने ₹8 लाख की एकमुश्त रिश्वत भी मांगी थी। शिकायत के बाद सीबीआई ने गुप्त जांच शुरू की और कृषाणु को भुल्लर की ओर से रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

Video देखें: HRTC के चालक व परिचालक से हुई मार पिटाई।

इसके बाद सीबीआई ने डीआईजी भुल्लर को मोहाली स्थित उनके कार्यालय से गिरफ्तार कर लिया और उनके घरों पर छापेमारी की। तलाशी में चौंकाने वाले खुलासे हुए — चंडीगढ़ स्थित आवास से ₹7.50 करोड़ नकद, 2.5 किलो सोना, 26 लग्जरी घड़ियां (जिनमें Rolex और Rado शामिल), 50 से अधिक संपत्तियों के दस्तावेज़, हथियार, लग्जरी कारों की चाबियां और इंपोर्टेड शराब बरामद हुई। वहीं, कृषाणु शारदा से ₹21 लाख नकद मिले।

Video देखें: माता चिंतपूर्णी का दरबार,चमत्कार को नमस्कार

दोनों को शुक्रवार को सीबीआई अदालत में पेश किया गया, जहाँ से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। मीडिया से बातचीत में भुल्लर ने कहा कि उन्हें अदालत पर पूरा भरोसा है और सच सामने आएगा।
इस घटनाक्रम ने पंजाब के प्रशासनिक तंत्र को हिला दिया है। राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने इसे “दुर्भाग्यपूर्ण” बताते हुए कहा कि, “यह एक दिन में नहीं हुआ… हमें आत्ममंथन करना होगा।”

Video देखें: नंगल के सरकारी अस्पताल में दाखिल मरीज पर डेढ दर्जन युवकों ने किया हमला।

Video देखें: SSP गुलनीत खुराना की टीम ने पकड़ ली 191 अवैध शराब की पेटियां।

Translate »
error: Content is protected !!
BREAKING NEWS
पंजाब चुनाव से पहले धार्मिक वोट बैंक साधने में जुटी AAP, 400 किमी लंबी गुरु रविदास शोभा यात्रा का ऐलान गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व के लिए वाराणसी पहुंचे पंजाब के मंत्री, 30 नवंबर को निकलेगी भव्य शोभा यात्रा पंचकूला पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 20 स्पा सेंटरों को नोटिस जारी, दो कथित देह व्यापार गिरोह का भंडाफोड़ पत्रकारों के लिए पंजाब सरकार का बड़ा ऐलान! ₹10 लाख तक मुफ्त इलाज और ₹5 लाख दुर्घटना बीमा बठिंडा में पूर्व शिअद पार्षद का अनोखा प्रदर्शन: सीएम भगवंत मान की तस्वीरों वाली सब्जियों की माला पहनकर जताया विरोध धार्मिक चिन्हों के नाम पर युवाओं को परीक्षा से रोकना तानाशाही: सतपाल सिंह सत्ती 80वां मीरपुर पतन दिवस: चंडीगढ़ में 1947 नरसंहार के 80 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों का सम्मान, आपात मदद के लिए क्यूआरटी शुरू BBMB में PESCO कर्मचारियों का मुद्दा गरमाया! डॉ. सुभाष शर्मा ने चेयरमैन से की 26 कर्मचारियों को एडजस्ट करने की मांग छात्र आत्महत्या मामले में लव ट्राएंगल का खुलासा, एक साल बाद युवती पर केस दर्ज रेलवे में टीसी की नौकरी का झांसा देकर 13 युवाओं से 40 लाख की ठगी, दो के खिलाफ मामला दर्ज