Home Breaking News Breaking : हरियाणा सरकार जल विवाद पर सुप्रीम कोर्ट जाएगी – भाखड़ा...

Breaking : हरियाणा सरकार जल विवाद पर सुप्रीम कोर्ट जाएगी – भाखड़ा नहर का पानी रोकने पर पंजाब से टकराव बढ़ा।

चंडीगढ़। राजवीर दीक्षित
(Haryana to Move Supreme Court Over Punjab Water Cut) खबर हरियाणा और पंजाब के बीच भाखड़ा नहर के जल वितरण को लेकर है। जिसमे विवाद और गहराता जा रहा है। पंजाब सरकार द्वारा हरियाणा को दी जाने वाली जल आपूर्ति 8500 क्यूसिक से घटाकर 4000 क्यूसिक किए जाने के बाद हरियाणा सरकार ने सुप्रीम कोर्ट का रुख करने का फैसला किया है।

➡️ हमारे Video चैनल को देखने के लिए इस Line को Click करें, Follow करें व Like करें। आपको Updates मिलते रहेंगे।

शुक्रवार को दिल्ली में भाखड़ा ब्यास मैनेजमेंट बोर्ड (BBMB) की अहम बैठक में पंजाब और हरियाणा के मुख्य सचिवों के बीच कोई सहमति नहीं बन पाई। पंजाब सरकार 4000 क्यूसिक पानी देने पर अड़ी रही,जबकि हरियाणा सरकार अपनी पूरी मांग पर कायम रही।

Video देखें: सरेआम गोली मारने की धमकी, FIR हुई दर्ज।

हरियाणा की सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी ने साफ किया कि उनका राज्य अपने जल अधिकारों के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर करेगा। उन्होंने कहा,“हम जल्द से जल्द न्याय की मांग करेंगे, ताकि जनता को राहत मिल सके।”

Video देखें: BJP की मंडल प्रधानगी को लेकर क्यो हुए भाजपा वर्कर आमने सामने।

वहीं, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने चंडीगढ़ में सभी प्रमुख दलों के साथ ऑल पार्टी मीटिंग की अध्यक्षता की। बैठक में भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड़ भी मौजूद रहे, जिन्होंने कहा कि पंजाब के पास पानी की “एक भी बूंद” अतिरिक्त नहीं है।

Video देखें: BBMB : समय सीमा समाप्त डॉ संजीव गौतम का नही दे पाए जवाब,उठाना पड़ा मलबा।

मुख्यमंत्री मान ने कहा, “हरियाणा को फरमान के जरिए पानी देना उचित नहीं। प्यार से जान ले लो, लेकिन पानी छीनने का तरीका गलत है।” उन्होंने सोमवार को विशेष विधानसभा सत्र बुलाने की घोषणा की है।

Video देखें: नंगल डैम से हरियाणा को अतिरिक्त पानी छोड़ने से पहले पंजाब पुलिस ने डाला डेरा, लगातार चल रही है BBMB से मीटिंग

हरियाणा की मंत्री श्रुति चौधरी ने AAP सरकार पर आरोप लगाया कि जब तक दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार थी, पानी नहीं रोका गया, लेकिन अब राजनीतिक द्वेष के चलते ऐसा किया जा रहा है। उन्होंने पंजाब सरकार पर ‘ड्रामा’ करने का आरोप लगाया और कहा कि यह पानी BBMB का है, जो राजस्थान और दिल्ली तक जाता है।

Video देखें: नंगल डैम पर सुरक्षा जांचने आये DIG ने कह दी बड़ी बात।

पानी संकट को देखते हुए हरियाणा के लोक निर्माण मंत्री रणबीर गंगवा ने सभी सिंचाई अधिकारियों को हेडक्वार्टर न छोड़ने के आदेश दिए हैं। हिसार, सिरसा, फतेहाबाद, महेन्द्रगढ़ और नारनौल जैसे जिलों में जल संकट गंभीर होता जा रहा है।

Video देखें: ठीक है नेता न बनो अस्सी पूछ लवांगे : ज्योति यादव

पंजाब सरकार का कहना है कि हरियाणा ने अपना पानी मार्च में ही खत्म कर लिया था, जबकि हरियाणा का दावा है कि उसे उसके हिस्से का पानी नहीं दिया जा रहा।

Translate »
error: Content is protected !!