Home Breaking News पंजाब में दो पाकिस्तानी जासूस गिरफ्तार, संवेदनशील सैन्य जानकारी लीक करने का...

पंजाब में दो पाकिस्तानी जासूस गिरफ्तार, संवेदनशील सैन्य जानकारी लीक करने का आरोप

चंडीगढ़। राजवीर दीक्षित
(Two Pakistani Spies Nabbed in Punjab)पंजाब पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए मलेरकोटला से दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया है, जो कथित तौर पर भारतीय सेना से जुड़ी संवेदनशील जानकारी पाकिस्तान स्थित एक हैंडलर को लीक कर रहे थे। पुलिस महानिदेशक (DGP) गौरव यादव के अनुसार, गिरफ्तार किए गए आरोपियों का संबंध नई दिल्ली स्थित पाकिस्तानी हाई कमीशन में तैनात एक अधिकारी से भी जोड़ा जा रहा है।

➡️ हमारे Video चैनल को देखने के लिए इस Line को Click करें, Follow करें व Like करें। आपको Updates मिलते रहेंगे।

विश्वसनीय खुफिया जानकारी के आधार पर की गई इस कार्रवाई में सामने आया कि आरोपी ऑनलाइन माध्यम से भुगतान प्राप्त कर रहे थे और लगातार पाकिस्तानी एजेंट के संपर्क में थे। पूछताछ के बाद एक अन्य व्यक्ति की पहचान कर उसे भी हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने आरोपियों से दो मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं।

Video देखें: पंजाब हिमाचल सीमा पर जनशताब्दी रेलगाड़ी के सामने आई ट्रेक्टर-ट्राली.

डीजीपी ने इसे सीमा पार जासूसी नेटवर्क पर करारा प्रहार बताते हुए कहा कि यह कार्रवाई राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रति पंजाब पुलिस की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है और वित्तीय लेनदेन व अन्य नेटवर्क कड़ियों की गहन जांच जारी है।

Video देखें: BJP के इस दिग्गज नेता राजेश चौधरी के बेबाक बोल।

Video देखें:”ब्लैकआउट” नंगल में प्रशासन के कामयाब हुए प्रयास,SDM व DSP ने लोगो का जताया आभार।

Translate »
error: Content is protected !!
BREAKING NEWS
न्यूयार्क गुरुद्वारे में दिवाली पर आतिशबाजी की घटना के बाद सिख सांस्कृतिक सोसायटी के अध्यक्ष ने मांगी माफी AI से नौकरियों पर खतरा! भारत पर असर को लेकर मूडीज का अलर्ट BJP के आरोपों पर CM सुक्खू का जवाब! बोले- 100 कमरों वाला नया पीटरहॉफ बनाएंगे दीवाली के बाद पंजाब यूनिवर्सिटी में स्वच्छता की पोल खुली, कचरे से पटे मिले कैंपस के मुख्य स्थल भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में शामिल हुए मुकेश अग्निहोत्री चंडीगढ़: बीजेपी मेडिकल सेल ने जीएमसीएच-32 में पीजी मेडिकल सीटों की संख्या बढ़ाने पर जताई खुशी खेलों से नशे के खिलाफ मुहिम को मजबूती दे रहे युवा: मुकेश अग्निहोत्री अमृतसर के कोटला बाथूगढ़ गांव को मिला 1.70 करोड़ रुपये का नया खेल स्टेडियम शिमला में फंसे रूसी पैराग्लाइडर का रेस्क्यू, एक-एक सेकंड पर टिकी थीं सबकी निगाहें चंडीगढ़ की ऑलराउंडर काशीवी गौतम इंग्लैंड सीरीज के लिए इंडिया ए टीमों में शामिल