Home Latest रिश्वत लेते फायर अधिकारी एवं माल पटवारी गिरफ्तार, इंतकाल व एनओसी के...

रिश्वत लेते फायर अधिकारी एवं माल पटवारी गिरफ्तार, इंतकाल व एनओसी के बदले मांगी इतनी रकम

चंडीगढ़ । राजवीर दीक्षित

(Punjab Vigilance Bureau Busts Corruption) पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने रिश्वतखोरी के दो अलग-अलग मामलों में माल पटवारी एवं फायर अधिकारी को रंगे हाथों काबू किया है।

पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने माल पटवारी अमरीक सिंह को 5000 रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों काबू किया है। विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त माल पटवारी को संगरूर जिले के गांव बल्लरां निवासी वकील सिंह की शिकायत के आधार पर काबू किया गया है।

➡️ देखें Video: पंजाब के पुर्व कैबिनेट मंत्री मदन मोहन मित्तल ने 3 घन्टे तक थाना में बैठ कर सुलझाया मामला, जाने सारी जानकारी।

शिकायतकर्ता ने अपनी जमीन के इंतकाल के लिए आवेदन किया था लेकिन उक्त पटवारी उससे काम के बदले 15000 रुपए की रिश्वत मांग रहा था और सौदा 10000 रुपए में तय हुआ था।

कथित आरोपी ने 5000 रुपए पहले ही ले लिए थे और बाकी रिश्वत की मांग कर रहा था। विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने उक्त पटवारी को दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में शिकायतकर्ता से 5,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू कर लिया गया।

40,000 रिश्वत लेते फायर अधिकारी काबू

पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने एक अन्य मामले में फायर अधिकारी बरनाला तरसेम सिंह को 40,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू किया है।

विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त आरोपी को शिकायतकर्ता हरदेव सिंह निवासी गांव झाड़ों, तहसील सुनाम जिला संगरूर की शिकायत के आधार पर काबू किया गया है।

शिकायतकर्ता ने बताया कि उसने अनाज मंडी बरनाला के सामने होटल बनाने के लिए एक प्लाट खरीदा है। जबकि आरोपी फायर विभाग से अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) जारी करने की एवज में 50,000 रुपये की रिश्वत मांग रहा था और बाद में सौदा 40,000 रुपये में तय हुआ।

इस उपरांत विजिलेंस ब्यूरो ने ट्रेप लगा कर उक्त फायर अधिकारी को शिकायतकर्ता से 40,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों काबू कर लिया। उक्त दोनों आरोपियों के खिलाफ विजिलेंस ब्यूरो के भ्रष्टाचार रोकथाम अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Translate »
error: Content is protected !!
BREAKING NEWS
अमृतसर में अवैध नशा मुक्ति केंद्र पर बड़ी कार्रवाई, नाबालिगों समेत 75 मरीजों को कराया गया शिफ्ट AAP की दूसरी लिस्ट से पंजाब में सियासी हलचल! 8 विधायकों के टिकट कटे चंडीगढ़ प्रशासन ने ग्रामीण भूमि और राजस्व रिकॉर्ड को सुव्यवस्थित करने के लिए उठाए कदम अंडर-19 एशिया कप फाइनल में भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत! WTC में 12 टीमों की तैयारी! वनडे पर संकट के बादल पंजाब चुनाव से पहले अफसरों के तबादलों का फरमान! न्यूयार्क गुरुद्वारे में दिवाली पर आतिशबाजी की घटना के बाद सिख सांस्कृतिक सोसायटी के अध्यक्ष ने मांगी माफी AI से नौकरियों पर खतरा! भारत पर असर को लेकर मूडीज का अलर्ट BJP के आरोपों पर CM सुक्खू का जवाब! बोले- 100 कमरों वाला नया पीटरहॉफ बनाएंगे दीवाली के बाद पंजाब यूनिवर्सिटी में स्वच्छता की पोल खुली, कचरे से पटे मिले कैंपस के मुख्य स्थल