Home Chandigarh पंजाब में बारिश को लेकर बड़ा अपडेट, पढ़ें मौसम विभाग का पूर्वानुमान

पंजाब में बारिश को लेकर बड़ा अपडेट, पढ़ें मौसम विभाग का पूर्वानुमान

चंडीगढ़। राजवीर दीक्षित

(“Big Update on Rain in Punjab: Read the Weather Department’s Forecast “) पंजाब में मानसून की दस्तक के बाद मौसम लगातार करवट ले रहा है। हालांकि कई इलाकों में लोगों को अभी भी उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन मौसम विभाग ने आने वाले दिनों के लिए राहत की उम्मीद जताई है। विभाग के ताज़ा पूर्वानुमान के अनुसार राज्य के कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना है, जबकि कई जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग के मुताबिक आज पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, रूपनगर और मोहाली में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन इलाकों में लोगों को सतर्क रहने और मौसम संबंधी सलाह का पालन करने की अपील की गई है।

विभाग के अनुसार 10 जुलाई को पूरे पंजाब में मौसम साफ रहने की संभावना है और किसी भी जिले के लिए कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। वहीं 11 जुलाई को एक बार फिर मौसम बदल सकता है। इस दिन पठानकोट, होशियारपुर, रूपनगर, फतेहगढ़ साहिब और शहीद भगत सिंह नगर (नवांशहर) में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना जताई गई है। इसके बाद 12 और 13 जुलाई को पूरे प्रदेश में मौसम सामान्य और साफ रहने का अनुमान है।

बारिश के आंकड़ों की बात करें तो जुलाई महीने में अब तक पंजाब में सामान्य से लगभग 3 प्रतिशत अधिक वर्षा दर्ज की गई है। दूसरी ओर चंडीगढ़ में सामान्य से 71 प्रतिशत कम बारिश रिकॉर्ड की गई है। लगातार बारिश और बादलों की वजह से अधिकतम तापमान में लगभग 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है, जो सामान्य से 2.9 डिग्री कम है। वहीं राज्य में सबसे अधिक तापमान फरीदकोट में 38.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने लोगों से मौसम के ताज़ा अपडेट पर नज़र रखने और खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी है।

Translate »
error: Content is protected !!