Home Breaking News आपके पास है 2 हजार के नोट, तो यह खबर है आपके लिए खास

आपके पास है 2 हजार के नोट, तो यह खबर है आपके लिए खास

नई दिल्ली। राजवीर दीक्षित

(RBI Update on ₹2000 Notes: ₹6,099 Crore Still in Circulation)भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने ₹2000 के नोटों को लेकर एक ताज़ा रिपोर्ट जारी की है, जिसमें चौंकाने वाला आंकड़ा सामने आया है। भले ही इन नोटों को मई 2023 में चलन से बाहर करने की घोषणा हो चुकी हो, फिर भी अभी तक बाज़ार में ₹6,099 करोड़ मूल्य के ₹2000 के नोट प्रचलन में हैं। RBI के अनुसार अब तक 98.29% नोट वापस लौट चुके हैं, लेकिन बड़ी संख्या में लोग अब भी इन्हें संभालकर रखे हुए हैं या उपयोग में ले रहे हैं।

➡️ हमारे Video चैनल को देखने के लिए इस Line को Click करें, Follow करें व Like करें। आपको Updates मिलते रहेंगे।

नोटों को जमा करने या बदलने की सुविधा अभी भी RBI के 19 क्षेत्रीय कार्यालयों में जारी है। नागरिक इन नोटों को सीधे ऑफिस में जाकर या डाकघर के ज़रिए भेजकर अपने बैंक खातों में जमा कर सकते हैं। यह विकल्प विशेष रूप से दूरदराज़ क्षेत्रों में रहने वालों के लिए उपयोगी साबित हो रहा है।

Video देखें: सड़क जाम,सैकड़ो वाहन,लोग परेशान,नंगल-ऊना-चंडीगढ़ मार्ग।

RBI ने यह स्पष्ट किया कि ₹2000 के नोटों को 2016 की नोटबंदी के बाद नकदी संकट से निपटने के लिए जारी किया गया था। अब जब छोटे मूल्य के नोट पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं, तो ₹2000 के नोटों को चरणबद्ध तरीके से चलन से हटाने का निर्णय लिया गया है। हालांकि ये नोट अभी भी वैध हैं और लेन-देन में इस्तेमाल किए जा सकते हैं।

Video देखें: बकरी को सीधा निगल गया 20 फुट लंबा अजगर।

Translate »
error: Content is protected !!
BREAKING NEWS
केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने 1984 के दंगों को लेकर कांग्रेस पर साधा निशाना बठिंडा प्रशासन ने सेना क्षेत्र के पास अवैध निर्माण पर की बुलडोजर कार्रवाई पंजाब विधानसभा चुनाव: आम आदमी पार्टी ने दोआबा क्षेत्र के लिए जारी की उम्मीदवारों की दूसरी सूची चंडीगढ़ स्मार्ट सिटी 116 करोड़ रुपये का घोटाला: पूर्व सीएफओ नलिनी मलिक की जमानत याचिका खारिज करीब 29 साल की कानूनी लड़ाई के बाद हाईकोर्ट का आदेश, चंडीगढ़ प्रशासन कॉलेज डायरेक्टर को लेक्चरर के रूप में करे पुनर्गठित आज का विस्तृत राशिफल (2026-11-13): मेष से मीन तक जानें सभी 12 राशियों का आज का दैनिक राशिफल आज का पंचांग (2026-11-13): तिथि, नक्षत्र, राहूकाल और शुभ मुहूर्त आज का धार्मिक दायित्व एवं व्रत कथा (2026-11-13): आज के पूज्य देव (भगवान विष्णु), पूजा विधान एवं महात्म्य पंजाब विधानसभा चुनाव 2027: भाजपा और शिरोमणि अकाली दल के गठबंधन की तैयारी अंतिम चरण में वारिस पंजाब दे ने 2027 चुनाव से पहले पंजीकरण में देरी पर चुनाव आयोग से हस्तक्षेप की मांग की