चंडीगढ़ | राजवीर दीक्षित
(Recruitment for 731 Posts in HPCL, Salary Up to ₹2.8 Lakh) सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) ने विभिन्न पदों पर बंपर भर्ती का ऐलान किया है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 731 पदों को भरा जाएगा, जिसमें जूनियर एग्जीक्यूटिव, मैकेनिकल इंजीनियर, इलेक्ट्रिकल इंजीनियर, केमिकल इंजीनियर, ऑफिसर और सीनियर साइबर सिक्योरिटी स्ट्रैटेजिस्ट जैसे महत्वपूर्ण पद शामिल हैं।
इस भर्ती की सबसे खास बात इसकी आकर्षक सैलरी है। चयनित उम्मीदवारों को पद के अनुसार 30,000 रुपये से लेकर 2,80,000 रुपये प्रति माह तक वेतन मिलेगा। वहीं सीनियर साइबर सिक्योरिटी स्ट्रैटेजिस्ट के पद पर सालाना पैकेज 50 से 60 लाख रुपये तक हो सकता है, जो इसे और भी खास बनाता है।
आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार 25 मार्च 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों की आयु सीमा 25 से 43 वर्ष के बीच निर्धारित की गई है। शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो इसमें ग्रेजुएशन, डिप्लोमा, इंजीनियरिंग, एमबीए, चार्टर्ड अकाउंटेंट, लॉ ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट जैसी योग्यताएं शामिल हैं। कुछ पदों के लिए संबंधित क्षेत्र में कार्य अनुभव भी अनिवार्य रखा गया है।
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ें, ताकि वे अपनी पात्रता की सही जानकारी प्राप्त कर सकें। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है, जिसके लिए उम्मीदवारों को HPCL की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर फॉर्म भरना होगा।
यह भर्ती उन युवाओं के लिए सुनहरा अवसर है, जो अच्छी सैलरी और सरकारी सेक्टर में करियर बनाना चाहते हैं। समय रहते आवेदन करें और इस मौके का लाभ उठाएं।



















