Home Breaking News पंजाब में बड़ा सियासी तूफान: MLA भुल्लर पर FIR

पंजाब में बड़ा सियासी तूफान: MLA भुल्लर पर FIR

चंडीगढ़ | राजवीर दीक्षित

(Big Political Storm in Punjab: FIR Registered Against MLA Bhullar) पंजाब की राजनीति में उस समय बड़ा भूचाल आ गया जब अमृतसर वेयरहाउस के जिला मैनेजर गगनदीप सिंह की आत्महत्या मामले में बड़ा खुलासा सामने आया। इस मामले में कैबिनेट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर समेत तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। आरोप है कि गगनदीप सिंह को आत्महत्या के लिए मजबूर किया गया।

जानकारी के अनुसार, आत्महत्या से पहले गगनदीप सिंह ने एक वीडियो बनाई थी, जिसमें उन्होंने मंत्री भुल्लर पर गंभीर आरोप लगाए थे। वीडियो सामने आने के बाद पूरे राज्य में सनसनी फैल गई और राजनीतिक माहौल गर्म हो गया। बढ़ते दबाव के बीच लालजीत सिंह भुल्लर को अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा।

अमृतसर पुलिस ने इस मामले में मंत्री भुल्लर, उनके पिता सुखदेव सिंह भुल्लर और उनके पीए दिलबाग सिंह उर्फ बागा के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 108, 351(3) और 3(5) के तहत केस दर्ज किया है। यह मामला अब पूरी तरह से हाई-प्रोफाइल बन चुका है और पूरे पंजाब में इसकी चर्चा हो रही है।

मृतक के परिवार ने साफ तौर पर कहा है कि जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती, तब तक वे अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। इस वजह से इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है और पुलिस भी सतर्क हो गई है।

इस घटना के बाद विपक्षी दलों ने सरकार को घेरना शुरू कर दिया है, जिससे राजनीतिक हलचल और तेज हो गई है। अब सबकी नजर इस बात पर टिकी है कि पुलिस आगे क्या कार्रवाई करती है और इस मामले में न्याय कब तक मिलता है।

Translate »
error: Content is protected !!
BREAKING NEWS
दीवाली की रात पीजीआई में पटाखों से झुलसने के सात मामले आए सामने खड़गे के ‘खुशियों की ईद’ बयान पर बवाल! BJP ने कांग्रेस को घेरा दीपावली पर लुधियाना के लोगों ने जलाए करोड़ों रुपये के पटाखे, वायु गुणवत्ता पर उठे गंभीर सवाल दीवाली के बाद मोहाली, खरड़ और जीरकपुर में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) में भारी उछाल पंजाब में पराली जलाने के मामले 4,459 पर पहुंचे, दीवाली के बाद प्रदूषण से तीन जिलों की हवा 'बेहद खराब' बठिंडा में दिवाली पर जमकर हुई आतिशबाजी, पटाखा व्यापार पहुंचा ऊंचे स्तर पर अमृतपाल सिंह की बीमार दादी का निधन, जेल से 10 मिनट की वीडियो कॉल के कुछ दिन बाद हुआ देहांत पाकिस्तान के लाहौर में 79 साल बाद ऐतिहासिक गुरुद्वारा पूजा के लिए फिर से खुला हत्या के 26 दिन बाद मानसा में हुआ परविंदर सिंह झोटा का अंतिम संस्कार, धरना समाप्त चंडीगढ़ में दीवाली पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 800 पुलिसकर्मी और 42 विशेष नाके तैनात