चंडीगढ़। राजवीर दीक्षित
(“Big Relief for Farmers! MSP Increased by ₹31 for Cow Milk and ₹14 for Buffalo Milk in Himachal Pradesh”) किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी! हिमाचल सरकार का ऐतिहासिक फैसला, दूध की MSP में रिकॉर्ड बढ़ोतरी 🚜
हिमाचल प्रदेश के लाखों पशुपालकों और डेयरी किसानों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। राज्य सरकार ने गाय और भैंस के दूध की न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) में ऐतिहासिक बढ़ोतरी का ऐलान किया है, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को बड़ा सहारा मिलने की उम्मीद है।
सरकार के फैसले के मुताबिक, गाय के दूध की MSP ₹32 से बढ़ाकर ₹61 प्रति लीटर कर दी गई है। यानी सीधे ₹31 प्रति लीटर का इजाफा। वहीं भैंस के दूध की MSP ₹47 से बढ़ाकर ₹61 प्रति लीटर कर दी गई है, जिससे ₹14 प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है।
इतना ही नहीं, छोटे पशुपालकों को ज्यादा फायदा मिले, इसके लिए Milkfed ने नया नियम भी लागू किया है। अब हर डेयरी उत्पादक से रोजाना अधिकतम 20 लीटर दूध ही खरीदा जाएगा। सरकार का कहना है कि इससे बड़े डेयरी फार्मों के बजाय छोटे और मध्यम किसानों को MSP का पूरा लाभ मिल सकेगा।
सरकारी आंकड़ों के अनुसार, पिछले दो वर्षों में डेयरी क्षेत्र में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है। सहकारी डेयरी प्रणाली से जुड़े किसानों की संख्या 28,645 से बढ़कर 42,500 हो गई है। वहीं दूध संग्रहण भी 1.57 लाख लीटर से बढ़कर 2.20 लाख लीटर प्रतिदिन पहुंच गया है।



















