Home Chandigarh कांग्रेस के दफ्तर से 73 टोटियां चोरी! जाते-जाते चोर फर्श पर लिख...

कांग्रेस के दफ्तर से 73 टोटियां चोरी! जाते-जाते चोर फर्श पर लिख गए ‘I Love…’

चंडीगढ़। राजवीर दीक्षित

(“73 taps stolen from the Congress office! While leaving, the thieves wrote ‘I Love…’ on the floor.”) छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में कांग्रेस दफ्तर ‘राजीव भवन’ में हुई चोरी की एक बेहद हैरान कर देने वाली घटना ने हर किसी को चौंका दिया है। इस बार चोर सिर्फ सामान चुराकर नहीं भागे, बल्कि जाते-जाते ऐसा संदेश छोड़ गए जिसने पुलिस और सुरक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर दिए। चोरों ने दफ्तर के वॉशरूम की धूल भरी फर्श पर अपने हाथों से ‘I Love Ambikapur’ लिख दिया और फरार हो गए।

जानकारी के मुताबिक यह घटना 14 और 15 मई की दरम्यानी रात की बताई जा रही है। चोर छत के रास्ते कांग्रेस कार्यालय के अंदर दाखिल हुए और अलग-अलग वॉशरूमों में लगी कुल 73 टोटियां उखाड़कर ले गए। हैरानी की बात यह है कि चोरों ने सिर्फ चोरी ही नहीं की, बल्कि वहां जमकर तोड़फोड़ भी मचाई। वॉश बेसिन, कमोड फ्लश सिस्टम और पानी की पाइपलाइन तक को नुकसान पहुंचाया गया।

बताया जा रहा है कि चोरों ने सीढ़ियों पर लगी स्टील की भारी ग्रिल को भी उखाड़ने की कोशिश की, लेकिन वजन ज्यादा होने की वजह से उसे वहीं छोड़कर भाग निकले। घटना का खुलासा तब हुआ जब 15 मई की सुबह केयरटेकर ने कार्यालय खोला। अंदर का नजारा देखकर सभी के होश उड़ गए।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष बालकृष्ण पाठक ने दावा किया कि पिछले कुछ महीनों में यह तीसरी चोरी की घटना है। इस बार पार्टी को करीब 80 हजार रुपये से ज्यादा का नुकसान हुआ है। कांग्रेस नेताओं ने शहर में बढ़ते नशेड़ियों और असामाजिक तत्वों पर चिंता जताते हुए पुलिस की रात्रि गश्त पर भी सवाल उठाए हैं। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, लेकिन अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

Translate »
error: Content is protected !!