मुंबई। टारगेट न्यूज नेटवर्क
(This veteran actor received the Dadasaheb Phalke Award) दिग्गज अभिनेता अनंत नाग को भारतीय सिनेमा में उनके योगदान के लिए 2024 का दादा साहब फाल्के पुरस्कार दिया जाएगा। यह सम्मान 22 सितंबर 2026 को गुजरात के एकता नगर (केवड़िया) में होने वाले 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में प्रदान किया जाएगा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू समारोह में पुरस्कार प्रदान करेंगी।
‘मालगुडी डेज’ से घर-घर पहचान
अनंत नाग ने फिल्मों के साथ टेलीविजन पर भी अपनी अलग पहचान बनाई। वह दूरदर्शन के चर्चित धारावाहिक ‘मालगुडी डेज’ का हिस्सा रहे, जो आर.के. नारायण की कहानियों पर आधारित था।
KGF के दोनों पार्ट में नजर आए
अनंत नाग ने यश स्टारर ‘K.G.F: Chapter 1’ और ‘K.G.F: Chapter 2’ में भी काम किया। उन्होंने दोनों फिल्मों में आनंद इंगलागी का किरदार निभाया।
अनंत नाग ने 1970 के दशक में अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की और अब तक 300 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके हैं। उन्हें 2025 में पद्म भूषण से भी सम्मानित किया गया था।


















