जीरकपुर में पिस्तौल दिखाकर दुकान मालकिन से गोल्ड ज्वलेरी लूट फरार हुए युवक: कपड़े खरीदने के बहाने आए थे।

चंडीगढ़ । राजवीर दीक्षित

(Zirakpur Cloth Store Owner Robbed at Gunpoint, Incident Caught on Camera) पंजाब के जीरकपुर कपड़ों के शोरूम की मालकिन से दिन दिहाड़े लूट की वारदात हुई है। बदमाश कपड़े खरीदने के बहाने शाॅप में आए थे। इसके बाद वह पिस्तौल के दम पर महिला से सोने का टॉप्स, चेन और लॉकेट लूटकर फरार हो गए।

इस दौरान महिला घायल हो गई है। आरोपी जाते हए कैमरे में कैद हो गए हैं। परिवार ने इस बारे में पुलिस को शिकायत दे दी है। साथ ही आरोपियों को तुरंत पकड़ने की मांग की है।

घटना आज की है जीरकपुर के शिवा एनक्लेव में यह घटना हुई है। दुकान मालकिन मुस्कान अरोड़ा ने बताया कि दो लोग बाइक पर कपड़े देखने के लिए उनकी शॉप पर आए। आरोपियों ने पहले कपड़े पसंद किए।

इसके बाद आरोपियों ने उसे कहा कि वह पैसे निकलवा कर आ रहे हैं। 15 मिनट में वह आ जाएंगे। महिला को लगा कि शायद बैंक से पैसे निकालने गए है।

➡️ देखें Video: हिमाचल के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कांगड़ा जिला वालों को दी बड़ी सौगात।

इसके बाद जैसे ही वह आए तो उन्होंने दुकान में आते ही लूट की वारदात को अंजाम दिया। इस दौरान महिला घायल हो गई। हालांकि घटना कैमरे में कैद हो गई।