Home Chandigarh स्कूलों में अब हर घंटे बाद बजेगी ‘वॉटर बेल’; भीषण गर्मी को...

स्कूलों में अब हर घंटे बाद बजेगी ‘वॉटर बेल’; भीषण गर्मी को देखते हुए सरकार ने दिए निर्देश।

चंडीगढ़। राजवीर दीक्षित

(“In schools, a ‘Water Bell’ will now ring every hour; in view of the intense heat, instructions have been issued by the Delhi government.”) दिल्ली में लगातार बढ़ती गर्मी और हीटवेव (लू) के खतरे को देखते हुए बड़ा फैसला लिया गया है। दिल्ली शिक्षा निदेशालय ने स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों की सेहत को प्राथमिकता देते हुए नई गाइडलाइन जारी की है, जो इस समय काफी चर्चा में है।

अब राजधानी के सभी स्कूलों में हर 45 से 60 मिनट के बीच एक खास “वॉटर बेल” बजेगी। इसका उद्देश्य बच्चों को समय-समय पर पानी पीने की याद दिलाना है, ताकि उन्हें डिहाइड्रेशन और लू जैसी गंभीर समस्याओं से बचाया जा सके। भीषण गर्मी के इस दौर में यह कदम बच्चों की सुरक्षा के लिए बेहद अहम माना जा रहा है।

इतना ही नहीं, स्कूलों में “बड्डी सिस्टम” भी लागू किया जा रहा है। इसके तहत हर छात्र को एक साथी दिया जाएगा, जो एक-दूसरे की तबीयत पर नजर रखेंगे। अगर किसी बच्चे को चक्कर, कमजोरी या घबराहट महसूस होती है, तो उसका साथी तुरंत शिक्षक को जानकारी देगा। यह सिस्टम बच्चों के बीच सहयोग और सतर्कता दोनों को बढ़ाएगा।

मौसम विभाग भारतीय मौसम विभाग की चेतावनी के बाद स्कूलों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि वे खुले मैदान में होने वाली प्रार्थना सभाओं से बचें। यदि असेंबली जरूरी हो, तो उसे इनडोर और कम समय में आयोजित किया जाए। साथ ही, खुले में क्लास लगाने और ज्यादा शारीरिक गतिविधियों पर भी रोक लगा दी गई है।

स्कूलों को साफ और ठंडे पानी की पर्याप्त व्यवस्था करने, एक नोडल शिक्षक नियुक्त करने और इमरजेंसी के लिए तैयार रहने को कहा गया है। वहीं अभिभावकों को सलाह दी गई है कि बच्चों को हल्के और सूती कपड़ों में स्कूल भेजें।

इन सभी निर्देशों का पालन करते हुए स्कूलों को 2 मई तक अपनी “एक्शन टेकन रिपोर्ट” जमा करनी होगी। यह फैसला इस समय सोशल मीडिया पर तेजी से ट्रेंड कर रहा है और लोगों द्वारा इसकी सराहना की जा रही है।

Translate »
error: Content is protected !!