Home BJP कंगना रनौत की टिप्पणी पर सियासी घमासान, कांग्रेस ने BJP को घेरा

कंगना रनौत की टिप्पणी पर सियासी घमासान, कांग्रेस ने BJP को घेरा

मंडी।राजवीर दीक्षित

भाजपा सांसद कंगना रनौत की ओर से कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी पर सोशल मीडिया में की गई कथित आपत्तिजनक और भ्रामक टिप्पणियों को लेकर हिमाचल प्रदेश में विवाद बढ़ गया है। मामले में हिमाचल पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराते हुए कंगना के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग की गई है।

डीजीपी अशोक तिवारी को सौंपी गई शिकायत में कैप्टन अतुल शर्मा ने आरोप लगाया है कि कंगना की सोशल मीडिया पोस्ट नफरत को बढ़ावा देती हैं, संवैधानिक निष्ठा पर सवाल खड़े करती हैं और गलत जानकारी फैलाती हैं। शिकायतकर्ता ने भाजपा सांसद के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

दरअसल, कंगना ने हाल ही में अपनी फिल्म ‘इमरजेंसी’ की रिसर्च और निर्माण के अनुभव का जिक्र करते हुए सोनिया गांधी के संस्मरण को लेकर सवाल उठाए थे। उन्होंने गांधी परिवार के सदस्यों की हत्याओं का उल्लेख करते हुए सवाल किया था कि सोनिया गांधी उन परिस्थितियों से अनजान कैसे रह सकती थीं। कंगना की इस टिप्पणी पर अब राजनीतिक विवाद गहरा गया है।

मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार और कांग्रेस नेता नरेश चौहान ने भी कंगना की टिप्पणियों की कड़ी आलोचना की है। उन्होंने इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि ऐसे बयान कंगना की सोच को दर्शाते हैं।

चौहान ने भाजपा से सवाल किया कि मंडी जैसे महत्वपूर्ण संसदीय क्षेत्र से उम्मीदवार चुनते समय पार्टी ने वर्षों तक समर्पित भाव से काम करने वाले अनुभवी नेताओं और कार्यकर्ताओं को दरकिनार कर एक सेलिब्रिटी को क्यों तरजीह दी।

उन्होंने कहा कि सांसद बनने के बाद से कंगना लगातार विवादित बयानों को लेकर चर्चा में रही हैं। हिमाचल प्रदेश में प्राकृतिक आपदा के दौरान उनकी भूमिका को लेकर भी सवाल उठे थे।

नरेश चौहान ने आरोप लगाया कि भाजपा ने हिमाचल प्रदेश के राजनीतिक हितों और जनता से जुड़े मुद्दों के बजाय प्रचार और लोकप्रियता को प्राथमिकता दी है। उन्होंने कहा कि किसी व्यक्ति के जीवन और संघर्षों को समझे बिना उस पर टिप्पणी करना उचित नहीं है।

चौहान के मुताबिक, इस तरह के बयान राजनीतिक मर्यादा को प्रभावित करते हैं और प्रदेश की छवि पर भी असर डालते हैं। उन्होंने भाजपा से एक बार फिर पूछा कि मंडी से उम्मीदवार चुनते समय अनुभवी नेताओं और समर्पित कार्यकर्ताओं की अनदेखी क्यों की गई।

Translate »
error: Content is protected !!
BREAKING NEWS
दंगल की परंपरा को आगे बढ़ाने के लिए हरसंभव सहयोग देंगे: मुकेश अग्निहोत्री चंडीगढ़ स्टेट टेबल टेनिस चैंपियनशिप:नीवान और अवनी ने जीते अंडर-13 खिताब कंगना रनौत की टिप्पणी पर सियासी घमासान, कांग्रेस ने BJP को घेरा स्वच्छता में आनंदपुर साहिब का डंका! पंजाब में नंबर-1 पहली शादी कायम, फिर भी लिव-इन का हक! हाईकोर्ट का बड़ा आदेश साबुन के पानी की फिसलनों से पंजाब की शान तक: 7 साल की kapisha verma का स्केटिंग सफर बर्फबारी के बाद अलर्ट मोड पर पुलिस, हिमाचल आने वाले पर्यटकों के लिए सलाह जारी पिस्टल साफ करते ASI को लगी गोली; मौत! चंडीगढ़ में जनगणना का प्रशिक्षण शुरू, 25 जनवरी से होगी आबादी की गिनती पंजाब में पश्चिमी विक्षोभ से 48 घंटे मिल सकती है प्रदूषण से राहत, चंडीगढ़ में बारिश की संभावना नहीं