Home BJP पंजाब BJP महिला मोर्चा की नई टीम, 31 नेताओं को जिम्मेदारी

पंजाब BJP महिला मोर्चा की नई टीम, 31 नेताओं को जिम्मेदारी

चंडीगढ़। राजवीर दीक्षित 

पंजाब भाजपा महिला मोर्चा ने अपनी नई प्रदेश टीम का ऐलान कर दिया है। प्रदेश अध्यक्ष जयइंदर कौर की ओर से जारी 31 सदस्यीय सूची में कई जिलों की महिला नेताओं को संगठन में अहम जिम्मेदारियां दी गई हैं। यह बदलाव ऐसे समय हुआ है जब भाजपा पंजाब में 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों को तेज कर रही है।

राशि और डॉ. कनिका को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी

लुधियाना की राशि अग्रवाल और डॉ. कनिका जिंदल को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं शीनू चुग को प्रदेश महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसके अलावा अमृतसर की जीत कौर संधू, मोहाली की आभा बंसल, फिरोजपुर की शशि बाला, फाजिल्का की मोना कटारिया, अटारी की बलविंदर कौर और पटियाला की गगन शेर गिल को भी प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

कई जिलों को संगठन में प्रतिनिधित्व

नई टीम में प्रदेश महासचिव, सचिव, ऑफिस सेक्रेटरी, सोशल मीडिया, कैशियर, प्रवक्ता, IT और लीगल सेल समेत कई पदों पर नियुक्तियां की गई हैं।

पटियाला की गीता सेतिया, फिरोजपुर की राजविंदर कौर, श्री चमकौर साहिब की मेजर अंजू बाला सिंह, मलेरकोटला की भावना महाजन और बठिंडा की ममता जैन समेत कई नेताओं को सचिव की जिम्मेदारी मिली है।

शैल्ली खन्ना बनीं चीफ प्रवक्ता

जालंधर की शैल्ली खन्ना को महिला मोर्चा का चीफ प्रवक्ता बनाया गया है। वहीं रमा पुरी, सीमा शर्मा और जसविंदर कौर को प्रवक्ता नियुक्त किया गया है।

इसके अलावा सोशल मीडिया, IT और लीगल सेल के लिए भी अलग-अलग पदाधिकारी नियुक्त किए गए हैं।

रवनीत बिट्टू ने दी बधाई

केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने नई टीम को बधाई देते हुए संगठन को मजबूत करने की उम्मीद जताई। उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों से पंजाब में संगठन को मजबूत करने और प्रदेश के विकास के लिए काम करने का आह्वान किया।

Translate »
error: Content is protected !!