Home Breaking News पंजाब में बिजली की मांग ने पार किए सभी रिकॉर्ड, पावरकॉम ने...

पंजाब में बिजली की मांग ने पार किए सभी रिकॉर्ड, पावरकॉम ने बिना कटौती के दी निर्बाध आपूर्ति।

चंडीगढ़। राजवीर दीक्षित
(Punjab Sets New Power Demand Record)पंजाब में झुलसाती गर्मी और धान की रोपाई के चौथे चरण की शुरुआत के साथ बिजली की मांग ने नया शिखर छू लिया है। सोमवार दोपहर लगभग 3:06 बजे राज्य की बिजली मांग 16,209 मेगावाट तक पहुँच गई, जो अब तक की सबसे अधिक दर्ज की गई खपत है। पिछले वर्ष 19 जून को दर्ज 16,089 मेगावाट के रिकॉर्ड को इस साल पार कर लिया गया।

➡️ हमारे Video चैनल को देखने के लिए इस Line को Click करें, Follow करें व Like करें। आपको Updates मिलते रहेंगे।

बिजली की इस ऐतिहासिक मांग के बावजूद पंजाब राज्य विद्युत निगम लिमिटेड (पावरकॉम) ने बिना कोई पावर कट लगाए निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित कर एक मिसाल कायम की है। भीषण गर्मी और कृषि कार्यों के दबाव के बावजूद पावरकॉम ने सभी सरकारी व निजी थर्मल यूनिट्स को पूर्ण क्षमता से चलाया है। साथ ही, पनबिजली और सौर ऊर्जा परियोजनाओं से भी पूरी क्षमता के साथ बिजली ली जा रही है।

Video देखें: नंगल डैम के निकट HRTC की बस को लगी आग।

बिजली की मांग को पूरा करने के लिए राज्य ने ओपन मार्केट से बिजली खरीदकर सप्लाई बनाए रखी है। यह उपलब्धि न केवल प्रबंधन की कुशलता को दर्शाती है, बल्कि आने वाले समय के लिए एक सकारात्मक संकेत भी है।

Video देखें: पिता की बरसी पर राशन लेने गए युवक को पुलिस ने उठाया,मां ने धरना लगाया।

Translate »
error: Content is protected !!
BREAKING NEWS
सरकारी संपत्तियों को लेकर हिमाचल की राजनीति में विवाद तेज, विधानसभा में उठे सवाल पंजाब में आज से नितिन नवीन के नेतृत्व में बीजेपी की यात्रा शुरू, चुनावी तैयारियों की होगी परख चंडीगढ़: पुनर्वास कॉलोनी के निवासियों को मिला बड़ा तोहफा, एडमिनिस्ट्रेटर कटारिया ने किया फ्रीहोल्ड अधिकारों का ऐलान क्रेडिट कार्ड बनवाने के नाम पर उद्योगपति से 6.94 लाख की साइबर ठगी, एक क्लिक में खाली हुआ बैंक खाता! GMADA जांच में ईडी की रडार पर सत्ताधारी दल का राजनीतिक नियुक्त व्यक्ति पंजाब की कारोबारी राजधानी लुधियाना वेस्ट में जेल की राजनीति से त्रिकोणीय मुकाबला जीरकपुर में एसयूवी पर बाइक सवारों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, बाल-बाल बची महिला और उसका बेटा बेअदबी कानून पर गतिरोध गहराया: एसजीपीसी पैनल के 18 नवंबर की पंजाब सरकार की बैठक से दूर रहने के आसार अंडर-23 महिला टी20 ट्रॉफी: चंडीगढ़ को उत्तराखंड के खिलाफ मिली करारी हार, पंजाब ने गोवा को 77 रन से हराया पंजाब में चुनाव से पहले आप सरकार का बड़ा कदम, 10 लाख नए लोगों को जोड़ेगी खाद्य सुरक्षा योजना से