Home Punjab पंजाब में आज से नितिन नवीन के नेतृत्व में बीजेपी की यात्रा...

पंजाब में आज से नितिन नवीन के नेतृत्व में बीजेपी की यात्रा शुरू, चुनावी तैयारियों की होगी परख

पंजाब में आज से नितिन नवीन के नेतृत्व में बीजेपी की यात्रा शुरू, चुनावी तैयारियों की होगी परख

द टारगेट न्यूज़:

पंजाब में साल 2027 के विधानसभा चुनावों से पहले बीजेपी के जमीन पर जनाधार को परखने के लिए नितिन नवीन के नेतृत्व में आज से एक नई यात्रा की शुरुआत हो रही है। तीन महीने के भीतर पार्टी की यह दूसरी ऐसी यात्रा है, जिसे राज्य में पार्टी की संगठनात्मक ताकत का लिटमस टेस्ट माना जा रहा है। बीजेपी नेता नितिन नवीन जालंधर-पठानकोट हाईवे पर डेरा सचखंड बल्लां के पास रायपुर गांव से ‘समरसता संकल्प यात्रा’ को हरी झंडी दिखाएंगे। यह यात्रा गुरु रविदास के 650वें प्रकाश पर्व को समर्पित है। इस यात्रा से एक दिन पहले मंगलवार को केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और सीआर पाटिल ने पंजाब में उद्योगपतियों, किसानों और युवा इनफ्लुएंसर्स से मुलाकात कर जनसंपर्क साधा था। सितंबर में हुई पहली यात्रा से पहले राष्ट्रीय और राज्य स्तर के बीजेपी नेताओं ने सभी 117 विधानसभा सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने की बात कही थी। हालांकि, पहली यात्रा के बाद पार्टी के रुख में बदलाव देखा गया और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एनडीए के साथ मिलकर चुनाव लड़ने और जीतने का संकेत दिया। इसके बाद से दिल्ली में बीजेपी नेताओं का कहना है कि शिरोमणि अकाली दल (SAD) के साथ नए सिरे से गठबंधन की संभावनाओं पर विचार किया जा रहा है। हालांकि, पंजाब के स्थानीय बीजेपी नेता अभी भी सभी सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने की बात पर कायम हैं, जिससे चुनावी रणनीति को लेकर दो तरह के संदेश सामने आ रहे हैं। पहली ‘नशा मुक्त पंजाब यात्रा’ 18 सितंबर से 30 सितंबर तक निकाली गई थी, जिसके समापन समारोह को जालंधर में अमित शाह ने संबोधित किया था। पार्टी सूत्रों का कहना है कि इस यात्रा में जुटने वाली भीड़ इस बात तय करने में अहम भूमिका निभाएगी कि बीजेपी अकेले चुनाव लड़ेगी या अकाली दल के साथ गठबंधन करेगी।

Translate »
error: Content is protected !!
BREAKING NEWS
सरकारी संपत्तियों को लेकर हिमाचल की राजनीति में विवाद तेज, विधानसभा में उठे सवाल पंजाब में आज से नितिन नवीन के नेतृत्व में बीजेपी की यात्रा शुरू, चुनावी तैयारियों की होगी परख चंडीगढ़: पुनर्वास कॉलोनी के निवासियों को मिला बड़ा तोहफा, एडमिनिस्ट्रेटर कटारिया ने किया फ्रीहोल्ड अधिकारों का ऐलान क्रेडिट कार्ड बनवाने के नाम पर उद्योगपति से 6.94 लाख की साइबर ठगी, एक क्लिक में खाली हुआ बैंक खाता! GMADA जांच में ईडी की रडार पर सत्ताधारी दल का राजनीतिक नियुक्त व्यक्ति पंजाब की कारोबारी राजधानी लुधियाना वेस्ट में जेल की राजनीति से त्रिकोणीय मुकाबला जीरकपुर में एसयूवी पर बाइक सवारों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, बाल-बाल बची महिला और उसका बेटा बेअदबी कानून पर गतिरोध गहराया: एसजीपीसी पैनल के 18 नवंबर की पंजाब सरकार की बैठक से दूर रहने के आसार अंडर-23 महिला टी20 ट्रॉफी: चंडीगढ़ को उत्तराखंड के खिलाफ मिली करारी हार, पंजाब ने गोवा को 77 रन से हराया पंजाब में चुनाव से पहले आप सरकार का बड़ा कदम, 10 लाख नए लोगों को जोड़ेगी खाद्य सुरक्षा योजना से