अब रात में भी होंगे माता वैष्णो देवी की प्राचीन गुफा के दर्शन! जानिए नया समय!

कटरा। राजवीर दीक्षित
(Night Darshan Begins at Vaishno Devi Ancient Cave)माता वैष्णो देवी के श्रद्धालुओं के लिए एक ऐतिहासिक और सुखद खबर सामने आई है। अब भक्तों को रात के समय भी माता वैष्णो देवी की प्राचीन गुफा के दर्शन का सौभाग्य प्राप्त होगा। श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या और सुविधा को ध्यान में रखते हुए दर्शन व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया है। इस फैसले से देश-विदेश से आने वाले लाखों भक्तों को राहत मिलने की उम्मीद है।

➡️ हमारे Video चैनल को देखने के लिए इस Line को Click करें, Follow करें व Like करें। आपको Updates मिलते रहेंगे।

मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर खोली गई प्राचीन गुफा के दर्शन के लिए बोर्ड ने नया समय तय किया है। इसके तहत सुबह 10:15 बजे से दोपहर 12 बजे तक और रात 10:30 बजे से 12:30 बजे तक श्रद्धालु माता के दर्शन कर सकेंगे। पहले केवल सीमित समय में ही दर्शन की अनुमति थी, लेकिन अब रात में भी दर्शन की व्यवस्था होने से भीड़ को बेहतर ढंग से नियंत्रित किया जा सकेगा।

Video देखें: BBMB इंफोर्समेंट विभाग का बड़ा ‘एक्शन’,बाजारों में हड़कम्प,नाजायज कब्जो को हटाने पहुंची टीम ने दिए दो टूक आदेश !

श्राइन बोर्ड का कहना है कि इस निर्णय का मुख्य उद्देश्य श्रद्धालुओं की सुरक्षा के साथ-साथ अधिक से अधिक भक्तों को प्राचीन गुफा के भीतर से माता के दर्शन कराना है। आमतौर पर यह गुफा हर साल जनवरी और फरवरी में ही खोली जाती है, लेकिन इस बार उम्मीद जताई जा रही है कि यह मार्च के पहले सप्ताह तक खुली रह सकती है। हालांकि, भीड़ बढ़ने की स्थिति में सुरक्षा कारणों से इसे फिर से बंद किया जा सकता है।

Video देखें: “जिनके अपने घर शीशे के हो वह दूसरों के घरों पर पत्थर नही मारते”, सुने एक ऐसी खबर जिसके बाद आपके भी शरीर के रेंगटे खड़े हो जाएंगे।

कड़ाके की ठंड के बावजूद माता के दरबार में श्रद्धालुओं का उत्साह देखने लायक है। 20 जनवरी को करीब 18,200 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए, जबकि 21 जनवरी को दोपहर तक ही यह आंकड़ा 13,000 के पार पहुंच गया।
इसके साथ ही, श्राइन बोर्ड ने नवंबर 2025 से गर्भ गृह में ‘विशेष हवन’ की सुविधा भी शुरू की है, जिसकी ऑनलाइन और ऑफलाइन बुकिंग उपलब्ध है। यह नई व्यवस्था भक्तों के लिए आस्था और सुविधा दोनों का संगम बनकर सामने आई है।

Video देखें: पंजाब-नगर कौंसिल चुनाव-सरकार की हालत खराब,कांग्रेस का विश्वास डगमगाया,भाजपा में नेतृत्व की कमी,खास खबर।