पंजाब पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल! इन अधिकारियों के किए गए तबादले!

चंडीगढ़। राजवीर दीक्षित
(Punjab Police Sees Major Shake-Up: Four SHO Transfers)पंजाब पुलिस विभाग में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल देखने को मिला है, जिसने पुलिस महकमे के साथ-साथ आम लोगों का भी ध्यान खींचा है। जिला कपूरथला के सब-डिवीजन सुल्तानपुर लोधी के अंतर्गत आने वाले सभी चार पुलिस थानों के एसएचओ को एक साथ बदल दिया गया है। एक ही समय में चारों थानों के प्रभारी अधिकारियों का तबादला होना अपने-आप में एक असामान्य कदम माना जा रहा है, जिसको लेकर पुलिस विभाग के भीतर और बाहर चर्चाओं का दौर तेज हो गया है।

➡️ हमारे Video चैनल को देखने के लिए इस Line को Click करें, Follow करें व Like करें। आपको Updates मिलते रहेंगे।

जानकारी के अनुसार, यह फैसला जिला कपूरथला के एसएसपी गौरव तूरा के आदेश पर लिया गया है। इस फेरबदल के तहत थाना फत्तूढींगा के एसएचओ इंस्पेक्टर हरिंदर सिंह को थाना सुल्तानपुर लोधी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, थाना तलवंडी चौधरियां के एसएचओ इंस्पेक्टर निर्मल सिंह को थाना कबीरपुर का नया एसएचओ नियुक्त किया गया है। थाना साइबर कपूरथला की एसएचओ इंस्पेक्टर अमनदीप कौर को फत्तूढींगा थाने की कमान सौंपी गई है, जबकि पुलिस लाइन में तैनात इंस्पेक्टर अनिल कुमार को स्थानांतरित कर थाना तलवंडी चौधरियां का एसएचओ बनाया गया है।

Video देखें: BBMB इंफोर्समेंट विभाग का बड़ा ‘एक्शन’,बाजारों में हड़कम्प,नाजायज कब्जो को हटाने पहुंची टीम ने दिए दो टूक आदेश !

इसके अतिरिक्त, थाना सुल्तानपुर लोधी की पूर्व एसएचओ इंस्पेक्टर सोनमदीप कौर को थाना सदर फगवाड़ा की एसएचओ नियुक्त किया गया है। माना जा रहा है कि इस बड़े फेरबदल का उद्देश्य पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाना, कानून-व्यवस्था को मजबूत करना और प्रशासनिक कामकाज में तेजी लाना है।
एक साथ हुए इन तबादलों ने पुलिस महकमे में नई हलचल पैदा कर दी है और आने वाले दिनों में इसके असर पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।

Video देखें: “जिनके अपने घर शीशे के हो वह दूसरों के घरों पर पत्थर नही मारते”, सुने एक ऐसी खबर जिसके बाद आपके भी शरीर के रेंगटे खड़े हो जाएंगे।

Video देखें: “जिनके अपने घर शीशे के हो वह दूसरों के घरों पर पत्थर नही मारते”, सुने एक ऐसी खबर जिसके बाद आपके भी शरीर के रेंगटे खड़े हो जाएंगे।

Video देखें: पंजाब-नगर कौंसिल चुनाव-सरकार की हालत खराब,कांग्रेस का विश्वास डगमगाया,भाजपा में नेतृत्व की कमी,खास खबर।