नई दिल्ली। राजवीर दीक्षित
(New Aadhaar App Launched, No Centre Visit Needed)आधार कार्ड से जुड़े करोड़ों लोगों के लिए आज बड़ी राहत की खबर सामने आई है। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने 28 जनवरी 2026 को नए ‘Aadhaar App’ के फुल वर्जन को लॉन्च करने का ऐलान किया है। इस डिजिटल पहल के बाद अब आम लोगों को आधार सेंटर जाने, लंबी लाइनों में खड़े होने और भीड़भाड़ की परेशानी से काफी हद तक छुटकारा मिलेगा।
नए आधार ऐप की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यूज़र अब घर बैठे ही अपने आधार कार्ड में दर्ज मोबाइल नंबर को अपडेट कर सकेंगे। अब तक इस प्रक्रिया के लिए आधार सेंटर जाना अनिवार्य था, जिससे खासकर बुजुर्गों और कामकाजी लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। UIDAI ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ के जरिए इसकी पुष्टि करते हुए कहा है कि यह सुविधा अब कभी भी और कहीं से भी उपलब्ध होगी।
➡️ हमारे Video चैनल को देखने के लिए इस Line को Click करें, Follow करें व Like करें। आपको Updates मिलते रहेंगे।
इसके अलावा, ऐप के जरिए आधार कार्ड की फोटोकॉपी रखने की जरूरत भी खत्म हो जाएगी। यूज़र अपने स्मार्टफोन पर डिजिटल आधार दिखाकर बैंक, होटल, यात्रा या अन्य सेवाओं में पहचान प्रमाण के तौर पर इसका इस्तेमाल कर सकेंगे। इससे न सिर्फ समय बचेगा, बल्कि कागजी झंझट भी कम होगा।\
Video देखें: BBMB इंफोर्समेंट विभाग का बड़ा ‘एक्शन’,बाजारों में हड़कम्प,नाजायज कब्जो को हटाने पहुंची टीम ने दिए दो टूक आदेश !
सुरक्षा के लिहाज से भी नया आधार ऐप बेहद खास माना जा रहा है। इसमें यूज़र्स को अपनी निजी जानकारी जैसे आधार नंबर, जन्मतिथि और पता छिपाकर (Hide करके) वेरिफिकेशन के लिए आधार साझा करने की सुविधा मिलेगी। यह फीचर डेटा सुरक्षा और निजता को मजबूत करेगा।
Video देखें: “जिनके अपने घर शीशे के हो वह दूसरों के घरों पर पत्थर नही मारते”, सुने एक ऐसी खबर जिसके बाद आपके भी शरीर के रेंगटे खड़े हो जाएंगे।
गौरतलब है कि आधार ऐप पहले से ही एंड्रॉयड और iOS प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध था, लेकिन कई अहम फीचर्स निष्क्रिय थे। फुल वर्जन के लॉन्च के साथ ही अब सभी जरूरी सुविधाएं पूरी तरह से सक्रिय हो जाएंगी। माना जा रहा है कि यह कदम डिजिटल इंडिया अभियान को और मजबूती देगा और आम जनता के लिए आधार सेवाओं को पहले से कहीं ज्यादा आसान बनाएगा।

















