पंजाब को मिलेगा एक और एयरपोर्ट, फ्लाइटों का शेड्यूल भी आया सामने !

लुधियाना। राजवीर दीक्षित
(Ludhiana Gets Its Own Airport, Flight Schedule Revealed)पंजाब के औद्योगिक और व्यापारिक नक्शे पर लुधियाना एक बार फिर बड़ी पहचान हासिल करने जा रहा है। लंबे समय से एयरपोर्ट सुविधा की प्रतीक्षा कर रहे लुधियाना वासियों के लिए बड़ी खुशखबरी है कि शहर को अब अपना एयरपोर्ट मिलने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 1 फरवरी को लुधियाना के हलवारा एयरपोर्ट का भव्य उद्घाटन करेंगे। यह अत्याधुनिक टर्मिनल पूरी तरह बनकर तैयार है और इसके शुरू होने से न केवल यात्रियों को राहत मिलेगी, बल्कि क्षेत्र की औद्योगिक गतिविधियों को भी नई रफ्तार मिलेगी।

➡️ हमारे Video चैनल को देखने के लिए इस Line को Click करें, Follow करें व Like करें। आपको Updates मिलते रहेंगे।

हलवारा एयरपोर्ट के शुरू होने से लुधियाना के कारोबारियों, उद्योगपतियों और आम यात्रियों को दिल्ली, मुंबई, कोलकाता सहित देश के प्रमुख शहरों तक सीधी और सुगम हवाई कनेक्टिविटी मिलेगी। इसके अलावा विदेश यात्रा करने वाले यात्रियों को भी इसका बड़ा लाभ मिलेगा। माना जा रहा है कि यह एयरपोर्ट लुधियाना को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक नई पहचान दिलाएगा।

Video देखें: नंगल–भाखड़ा मार्ग पर हुए झगड़े का सच जानना चाहते हैं लोग 🤔🔥 आख़िर अचानक विवाद क्यों भड़का? असली वजह क्या थी?

एयरपोर्ट को लेकर एक और अहम अपडेट सामने आई है। जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री द्वारा उद्घाटन के करीब एक महीने बाद, यानी मार्च के पहले सप्ताह से यहां से नियमित उड़ान सेवाएं शुरू कर दी जाएंगी। शुरुआती चरण में एयर इंडिया एक्सप्रेस दिल्ली से लुधियाना के बीच उड़ानों का संचालन करेगी। यह फ्लाइट रोजाना दिन में दो बार चलाई जाएगी, जिससे यात्रियों को समय और सुविधा दोनों का लाभ मिलेगा।

Video देखें: “जिनके अपने घर शीशे के हो वह दूसरों के घरों पर पत्थर नही मारते”, सुने एक ऐसी खबर जिसके बाद आपके भी शरीर के रेंगटे खड़े हो जाएंगे।

पंजाब की सिविल एविएशन सेक्रेटरी सोनाली गिरी ने उड़ानों की शुरुआत की पुष्टि की है। हालांकि बताया जा रहा है कि एयरफोर्स से जुड़ी तकनीकी मंजूरियों के चलते फ्लाइट संचालन में लगभग एक महीने की देरी हो रही है। इसके बावजूद हलवारा एयरपोर्ट का उद्घाटन लुधियाना के विकास की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम माना जा रहा है, जो आने वाले समय में पंजाब की अर्थव्यवस्था को मजबूती देगा।

Video देखें: BBMB इंफोर्समेंट विभाग का बड़ा ‘एक्शन’,बाजारों में हड़कम्प,नाजायज कब्जो को हटाने पहुंची टीम ने दिए दो टूक आदेश !

Video देखें: पंजाब-नगर कौंसिल चुनाव-सरकार की हालत खराब,कांग्रेस का विश्वास डगमगाया,भाजपा में नेतृत्व की कमी,खास खबर।