चंडीगढ़। राजवीर दीक्षित
(PSSSB Opens Applications for 197 Excise Inspector Posts in Punjab)पंजाब में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। पंजाब अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (PSSSB) ने आबकारी एवं कर निरीक्षक के पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 197 पद भरे जाएंगे, जिससे राज्य के हजारों उम्मीदवारों को रोजगार का अवसर मिलेगा।
➡️ हमारे Video चैनल को देखने के लिए इस Line को Click करें, Follow करें व Like करें। आपको Updates मिलते रहेंगे।
नोटिफिकेशन के अनुसार इच्छुक उम्मीदवार 6 मार्च 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। फीस जमा करने की अंतिम तारीख भी यही निर्धारित की गई है। बोर्ड ने साफ किया है कि निर्धारित समय के बाद किसी भी आवेदन को स्वीकार नहीं किया जाएगा, इसलिए अभ्यर्थियों को अंतिम तिथि का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी गई है।
शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduation) की डिग्री होना अनिवार्य है। वहीं आयु सीमा 18 से 37 वर्ष तय की गई है। हालांकि, SC, ST और BC वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट प्रदान की जाएगी।
Video देखें: उत्तर भारत को पन-बिजली मुहैया करवाने वाले भाखड़ा बांध से सटी पहाड़ियों को लेकर BBMB लेने जा रहा है बड़ा फैसला।
वेतन के लिहाज से भी यह भर्ती काफी आकर्षक मानी जा रही है। चयनित उम्मीदवारों को 7वें वेतन आयोग के तहत शुरुआती बेसिक पे 35,400 रुपये प्रतिमाह मिलेगी। इसके साथ महंगाई भत्ता, हाउस रेंट अलाउंस और अन्य सरकारी सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी।
Video देखें: हिमाचल के कबड्डी खिलाड़ियों पर जयपुर में ला*ठी*चा*र्ज हुआ,देखिए किस तरह पुलिस ने भगा भगा कर इनका क्या हाल कर दिया। मामला जांच का विषय है।
आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन रखी गई है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं और भर्ती से जुड़ी विस्तृत जानकारी नोटिफिकेशन में देख सकते हैं। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए यह भर्ती सुनहरा मौका मानी जा रही है, क्योंकि सीमित पदों के बावजूद प्रतिस्पर्धा काफी कड़ी रहने की उम्मीद है।

















