Home Una News Utter Pardesh ‘वंदे मातरम्’ के नाम पर निकाह से इनकार, मौलवी हिरासत में

‘वंदे मातरम्’ के नाम पर निकाह से इनकार, मौलवी हिरासत में

उत्तर प्रदेश। राजवीर दीक्षित 

(Refusal to solemnize a Nikah (Islamic marriage) over ‘Vande Mataram’; cleric taken into custody) उत्तर प्रदेश में ‘वंदे मातरम्’ और ‘जय हिंद’ लिखे होने के कारण निकाह कराने से इनकार करने का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, दुल्हन के घर के बाहर लगी नेमप्लेट पर ये शब्द लिखे होने से स्थानीय मौलवी ने निकाह पढ़ाने से मना कर दिया। मामले में पुलिस ने मौलवी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

अपर पुलिस अधीक्षक (सिटी) देवेंद्र कुमार ने बताया कि युवती एक वकील की बहन है। वकील अपना नाम मोनिश ‘भगत सिंह’ लिखते हैं। युवती की शादी 15 नवंबर को रोजा थाना क्षेत्र में तय थी।

शादी की सभी तैयारियां पूरी होने के बाद निकाह पढ़ाने के लिए स्थानीय मौलवी सुरखान को बुलाया गया। आरोप है कि घर की नेमप्लेट पर ‘वंदे मातरम्’ और ‘जय हिंद’ लिखा देखकर उन्होंने निकाह कराने से इनकार कर दिया।

जब उनसे इनकार की वजह पूछी गई तो उन्होंने कथित तौर पर यही शब्द लिखे होने को कारण बताया। उस समय वहां मौजूद दूसरे मौलवी शफीक खान ने निकाह की रस्म पूरी करवाई।

पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए सुरखान को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।

Translate »
error: Content is protected !!
BREAKING NEWS
ASI हत्याकांड का आरोपी मोहाली में ढेर, होटल में छिपा था गैंगस्टर ‘वंदे मातरम्’ के नाम पर निकाह से इनकार, मौलवी हिरासत में नूरपुरबेदी में इंडोर स्टेडियम से कम्युनिटी सेंटर तक कई प्रोजेक्ट खेत में मिला बॉडीबिल्डर का गोली लगा शव, 2 दिन से था लापता ₹100 करोड़ का रोड प्रोजेक्ट, किशनगढ़-करतारपुर सड़क होगी चौड़ी भीषण सड़क हादसा: एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत, कार ट्रक से टकराई भारत-अमेरिका का बड़ा एक्शन: ड्रग्स नेटवर्क के 6 सदस्य गिरफ्तार नकली कोल्ड ड्रिंक फैक्ट्री पर छापा, 9,391 बोतलें बरामद! महिलाओं को ₹1500 देने का वादा अधूरा? BJP ने कांग्रेस को घेरा! इंदिरा गांधी की याद में हिमाचल, CM सुक्खू ने अर्पित किए श्रद्धासुमन