Home update सूर्य-शनि की युति का प्रभाव: इन 4 राशियों को रहना होगा सावधान

सूर्य-शनि की युति का प्रभाव: इन 4 राशियों को रहना होगा सावधान

चंडीगढ़ | द टारगेट न्यूज डेस्क

Effect of Sun–Saturn Conjunction: People of These 4 Zodiac Signs Need to Stay Careful ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों की चाल का मानव जीवन पर गहरा प्रभाव पड़ता है। हाल ही में सूर्य देव 15 मार्च को मीन राशि में प्रवेश कर चुके हैं, जहां पहले से शनि ग्रह विराजमान हैं। इस कारण सूर्य और शनि की युति बन गई है। ज्योतिषियों के मुताबिक यह स्थिति अप्रैल के मध्य तक बनी रह सकती है। सूर्य और शनि का संबंध पिता-पुत्र का माना जाता है, लेकिन दोनों ग्रहों को एक-दूसरे का शत्रु भी कहा जाता है। ऐसे में इन दोनों ग्रहों की युति कुछ राशियों के लिए चुनौतीपूर्ण समय ला सकती है।

मेष राशि: मेष राशि के लोगों को इस समय विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। करियर में रुकावटें और मानसिक तनाव बढ़ सकता है। खासकर विदेश से जुड़े काम करने वाले लोगों को सोच-समझकर फैसले लेने चाहिए। वैवाहिक जीवन में भी छोटे-मोटे विवाद हो सकते हैं, इसलिए धैर्य से काम लेना जरूरी है।

सिंह राशि: सिंह राशि के जातकों के आत्मविश्वास में कमी महसूस हो सकती है। सूर्य इस राशि का स्वामी है और शनि के साथ युति के कारण इसकी स्थिति कमजोर मानी जा रही है। इस दौरान बड़े आर्थिक फैसले लेने से बचना चाहिए और निवेश सोच-समझकर करना चाहिए।

तुला राशि: तुला राशि के लोगों को इस समय सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है। छिपे हुए विरोधी सक्रिय हो सकते हैं और ऑफिस की राजनीति का सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक मामलों में भी सावधानी बरतना जरूरी है, क्योंकि अनावश्यक खर्च बढ़ सकते हैं।

कुंभ राशि: कुंभ राशि के जातकों के लिए भी यह समय थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है। अचानक धन खर्च होने की संभावना है। यात्रा के दौरान भी सावधानी बरतने की जरूरत है और स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना चाहिए।

नकारात्मक प्रभाव कम करने के उपाय:
ज्योतिष के अनुसार माता-पिता की सेवा करना, रोज सुबह सूर्य देव को जल अर्पित करना और मंगलवार, शनिवार व रविवार को हनुमान चालीसा का पाठ करना शुभ माना जाता है। इन उपायों से ग्रहों के नकारात्मक प्रभाव कम किए जा सकते हैं।

Translate »
error: Content is protected !!