Home Chandigarh ब्रॉक लैसनर का रिटायरमेंट

ब्रॉक लैसनर का रिटायरमेंट

चंडीगढ़। राजवीर दीक्षित

(Brock Lesnar’s Retirement ) WWE की दुनिया से एक बेहद भावुक और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। Brock Lesnar, जिन्हें ‘द बीस्ट’ के नाम से जाना जाता है, ने आधिकारिक तौर पर रेसलिंग से संन्यास ले लिया है। यह ऐलान WrestleMania 42 के नाइट-2 इवेंट के बाद हुआ, जहां उनका मुकाबला युवा रेसलर Oba Femi से हुआ था।

इस हाई-वोल्टेज मैच में ब्रॉक लैसनर ने अपने फेमस मूव ‘F-5’ का इस्तेमाल किया, लेकिन ओबा फेमी पर इसका ज्यादा असर नहीं हुआ। इसके बाद फेमी ने ‘चोकस्लैम’ और ‘Fallen From Grace’ जैसे दमदार मूव्स लगाकर लैसनर को हरा दिया। इस हार ने फैंस को हैरान कर दिया, वहीं रिंगसाइड पर मौजूद Paul Heyman भी स्तब्ध नजर आए।

मुकाबले के बाद जो हुआ, उसने पूरे स्टेडियम को भावुक कर दिया। ब्रॉक लैसनर ने रिंग के बीचों-बीच अपने ग्लव्स और बूट्स उतारकर रख दिए—जो रेसलिंग में रिटायरमेंट का प्रतीक माना जाता है। हमेशा मजबूत और खतरनाक दिखने वाले लैसनर की आंखों में आंसू देख फैंस भी खुद को रोक नहीं पाए।

इसके बाद लैसनर ने पॉल हेमन को गले लगाया और रिंग को सलाम करते हुए विदाई ली। पूरे स्टेडियम में “Thank You Brock” के नारे गूंज उठे। जाते-जाते उन्होंने एक बार फिर हाथ उठाकर फैंस का धन्यवाद किया।

इस ऐतिहासिक पल के साथ WWE के एक सुनहरे दौर का अंत हो गया। ब्रॉक लैसनर का नाम हमेशा रेसलिंग इतिहास में एक लेजेंड के तौर पर याद किया जाएगा।

Translate »
error: Content is protected !!