Home Chandigarh RBI में भर्तियां निकली हैं, जल्दी करें आवेदन, मिलेगी मोटी सैलरी

RBI में भर्तियां निकली हैं, जल्दी करें आवेदन, मिलेगी मोटी सैलरी

चंडीगढ़। राजवीर दीक्षित

(“Recruitment announced in the RBI, apply now, will get a high salary”) Reserve Bank of India में नौकरी करने का शानदार मौका सामने आया है। आरबीआई ने सिविल और इलेक्ट्रिकल ब्रांच में जूनियर इंजीनियर (JE) पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए यह एक बेहतरीन अवसर है, क्योंकि इसमें आकर्षक वेतन और स्थिर करियर दोनों मिलते हैं।

इस भर्ती के तहत कुल 11 पद भरे जाएंगे। इच्छुक उम्मीदवार 6 मई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है, जिसके लिए उम्मीदवारों को आरबीआई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर फॉर्म भरना होगा।
शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो जूनियर इंजीनियर (सिविल) के लिए उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त संस्थान से कम से कम 3 साल का

सिविल इंजीनियरिंग डिप्लोमा 65% अंकों के साथ होना चाहिए। वहीं SC/ST/PwBD वर्ग के लिए न्यूनतम 55% अंक निर्धारित हैं। इसके अलावा सिविल इंजीनियरिंग में डिग्री रखने वाले उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं।

जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) के लिए उम्मीदवार के पास इलेक्ट्रिकल या इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में 3 साल का डिप्लोमा 65% अंकों के साथ होना अनिवार्य है।

आयु सीमा अधिकतम 30 वर्ष रखी गई है। उम्मीदवार का जन्म 2 अप्रैल 1996 से पहले और 1 अप्रैल 2006 के बाद नहीं होना चाहिए।
वेतन की बात करें तो चयनित उम्मीदवारों को शुरुआती बेसिक सैलरी 47,700 रुपये प्रतिमाह मिलेगी, जिसमें भत्ते जोड़ने के बाद कुल वेतन लगभग 91,309 रुपये प्रतिमाह तक पहुंच जाता है।

अगर आप इंजीनियरिंग बैकग्राउंड से हैं और सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो यह मौका बिल्कुल न गंवाएं और समय रहते आवेदन जरूर करें।

Translate »
error: Content is protected !!