Home Bollywood मशहूर कॉमेडियन के घर गूंजी किलकारियां, पत्नी ने बेटी को जन्म दिया

मशहूर कॉमेडियन के घर गूंजी किलकारियां, पत्नी ने बेटी को जन्म दिया

चंडीगढ़। राजवीर दीक्षित

(“Joyful news at the famous comedian’s home; his wife has given birth to a baby girl”) Munawar Faruqui और उनकी पत्नी Mehzabeen Kotwala के घर खुशियों की गूंज सुनाई दी है। कपल माता-पिता बन गया है, क्योंकि महजबीं ने एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया है। इस खुशखबरी को खुद मुनव्वर ने शुक्रवार रात अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए फैंस के साथ साझा किया।

मुनव्वर ने अस्पताल से कुछ खास तस्वीरें पोस्ट करते हुए लिखा, “घर में बरकत आई। अलहमदुलिल्लाह, दुआओं में याद रखना।” इन तस्वीरों में महजबीं अपनी नवजात बेटी को गोद में लिए नजर आ रही हैं, जो इस पल को और भी भावुक बना देता है। फैंस और सेलेब्स लगातार उन्हें बधाइयां दे रहे हैं और सोशल मीडिया पर यह खबर तेजी से वायरल हो रही है।

मुनव्वर फारूकी पहले से ही एक बेटे मिकाइल के पिता हैं, जो उनकी पहली पत्नी जैस्मिन से हैं। अब दूसरी बार पिता बनने के बाद उनकी खुशी दोगुनी हो गई है।

अगर उनके करियर की बात करें तो मुनव्वर एक सफल स्टैंड-अप कॉमेडियन होने के साथ-साथ सिंगर भी हैं। लेकिन उन्हें असली पहचान Bigg Boss 17 में हिस्सा लेने के बाद मिली, जहां उनकी पॉपुलैरिटी एक नए स्तर पर पहुंच गई। शो के बाद उनकी फैन फॉलोइंग में जबरदस्त इजाफा देखने को मिला।

हाल ही में मुनव्वर को वेब सीरीज First Copy में भी देखा गया था, जिसमें उनके अभिनय को काफी सराहा गया। इसके अलावा उन्होंने पिछले साल पति पत्नी और पंगा शो में होस्ट के रूप में भी अपनी अलग पहचान बनाई।
मुनव्वर फारूकी के घर आई यह खुशखबरी उनके फैंस के लिए भी किसी जश्न से कम नहीं है।

Translate »
error: Content is protected !!