वेब डेस्क । द टारगेट न्यूज़
(Superhit victory in politics… but a major storm in personal life!) साउथ सिनेमा के सुपरस्टार और अब राजनीति के बड़े चेहरे बन चुके विजय इस वक्त दो वजहों से लगातार सुर्खियों में हैं।
एक तरफ उनकी पार्टी तमिलगा वेत्री कजगम यानी TVK ने तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा उलटफेर कर दिया है… तो दूसरी तरफ उनकी निजी जिंदगी को लेकर उठ रहे सवाल लोगों का ध्यान खींच रहे हैं।
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में विजय की पार्टी ने 234 में से 108 सीटें जीतकर सबको चौंका दिया।
पहली बार राजनीति में उतरे विजय ने जिस तेजी से जनता का भरोसा जीता… उसने बड़े-बड़े राजनीतिक दिग्गजों को भी हैरान कर दिया है।फैंस अपने ‘थलापति’ की इस ऐतिहासिक सफलता का जश्न मना रहे हैं… लेकिन इसी बीच एक सवाल हर तरफ चर्चा में है…
आखिर विजय की पत्नी संगीता कहां हैं?
जीत के इस बड़े मौके पर संगीता कहीं नजर नहीं आईं। रिपोर्ट्स के मुताबिक वह लंबे समय से लंदन में रह रही हैं और दोनों के रिश्तों में खटास की खबरें लगातार सामने आ रही हैं।
सूत्रों की मानें तो मामला अब कोर्ट तक पहुंच चुका है।
खबर है कि संगीता ने तलाक की अर्जी दाखिल की थी और आर्थिक सहायता के साथ संपत्ति में हिस्सेदारी की मांग भी की गई थी। हालांकि अब कहा जा रहा है कि दोनों आपसी सहमति से अलग होने का फैसला कर चुके हैं।
इसी बीच साउथ अभिनेत्री तृषा कृष्णन का नाम भी चर्चाओं में आ गया है।
विजय की जीत के बाद तृषा उनके घर पहुंचीं… जिसके बाद सोशल मीडिया पर दोनों के रिश्तों को लेकर अटकलें और तेज हो गईं। हालांकि इन खबरों पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
अब विजय के सामने सिर्फ राजनीति की चुनौती नहीं… बल्कि निजी जिंदगी का तूफान भी खड़ा है।
एक तरफ जनता का भरोसा… दूसरी तरफ रिश्तों पर उठते सवाल…
देखना होगा कि ‘थलापति’ इस मुश्किल दौर को कैसे संभालते हैं।



















