Home Business 3 दिन की सरकारी छुट्टी का ऐलान, इस राज्य के स्कूल और...

3 दिन की सरकारी छुट्टी का ऐलान, इस राज्य के स्कूल और दफ्तर रहेंगे बंद

चंडीगढ़। राजवीर दीक्षित

(“3-day government holiday announced, schools and offices in this state will remain closed”)Himachal Pradesh में पंचायत चुनावों को लेकर राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। पंचायत राज संस्थाओं के आम चुनावों को ध्यान में रखते हुए सरकार ने मई महीने के आखिर में तीन दिन की सरकारी छुट्टी घोषित कर दी है। मुख्य सचिव द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार 26 मई, 28 मई और 30 मई 2026 को संबंधित पंचायत क्षेत्रों में सरकारी अवकाश रहेगा। जिस पंचायत में जिस दिन मतदान होगा, उसी दिन वहां स्कूल, दफ्तर और कई संस्थान बंद रहेंगे।

सरकार के इस फैसले का असर सरकारी कर्मचारियों, शिक्षण संस्थानों और व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर भी दिखाई देगा। इन छुट्टियों के दौरान राज्य के सरकारी कार्यालय, बोर्ड, निगम, शैक्षणिक संस्थान और औद्योगिक इकाइयां बंद रहेंगी। इसके अलावा संबंधित पंचायत क्षेत्रों में स्थित दुकानें और व्यापारिक संस्थान भी बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं।

सबसे बड़ी राहत की बात यह है कि इन छुट्टियों के कारण किसी भी कर्मचारी की सैलरी नहीं काटी जाएगी। यह नियम दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों पर भी लागू होगा। सरकार का कहना है कि चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से पूरा कराने के लिए यह फैसला लिया गया है।

जानकारी के मुताबिक पंचायत चुनाव तीन चरणों में होंगे। पहला चरण 26 मई, दूसरा चरण 28 मई और तीसरा चरण 30 मई को आयोजित किया जाएगा। हालांकि यह छुट्टी पूरे राज्य में एक साथ लागू नहीं होगी। केवल उन्हीं पंचायत क्षेत्रों में अवकाश रहेगा जहां उस दिन मतदान होना है। बाकी इलाकों में कामकाज सामान्य तरीके से जारी रहेगा।

राज्य सरकार के इस फैसले के बाद लोगों में चुनावों को लेकर हलचल तेज हो गई है। प्रशासन अब चुनावी तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुट गया है।

Translate »
error: Content is protected !!