Home Chandigarh PSEB 10th Result 2026: पंजाब बोर्ड ने घोषित किए 10वीं कक्षा के...

PSEB 10th Result 2026: पंजाब बोर्ड ने घोषित किए 10वीं कक्षा के नतीजे, यहां देखें अपना रिजल्ट

चंडीगढ़। राजवीर दीक्षित

(“PSEB 10th Result 2026: Punjab Board Announces Class 10 Results, Check Your Result Here “) पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) ने आखिरकार 10वीं कक्षा के रिजल्ट 2026 का ऐलान कर दिया है। लाखों विद्यार्थियों और अभिभावकों का इंतजार अब खत्म हो चुका है। बोर्ड के चेयरमैन डॉ. अमरपाल सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान नतीजों की घोषणा की। इस बार भी लड़कियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बाजी मारी है।

पंजाब भर में पहला स्थान सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल जैतो, फरीदकोट की छात्रा हरलीन शर्मा ने हासिल किया है। हरलीन ने 650 में से 646 अंक लेकर पूरे राज्य में टॉप किया। वहीं दूसरा स्थान गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल चनौली बसी, रूपनगर के छात्र मनीमहेश शर्मा ने 645 अंकों के साथ प्राप्त किया। तीसरे स्थान पर श्री गुरु हरकृष्ण पब्लिक स्कूल, मॉडल टाउन होशियारपुर की छात्रा रिया रानी रही, जिन्होंने भी 645 अंक हासिल किए।

इस साल करीब 2.84 लाख से अधिक विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। इनमें से 2,53,744 छात्र सफल घोषित किए गए हैं। बोर्ड के अनुसार लड़कियों का पास प्रतिशत 95.96 रहा, जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 93.22 दर्ज किया गया। यह परीक्षाएं 1 मार्च से 1 अप्रैल तक पंजाब के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में आयोजित की गई थीं।

रिजल्ट जारी होने के बाद विद्यार्थियों में खुशी का माहौल देखने को मिल रहा है। कई स्कूलों में मिठाइयां बांटी जा रही हैं और टॉपर्स को सम्मानित किया जा रहा है।

ऐसे करें रिजल्ट चेक: सबसे पहले PSEB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
होमपेज पर दिए गए “Results” लिंक पर क्लिक करें।
इसके बाद “10th Result 2026” विकल्प चुनें।
अपना रोल नंबर या नाम दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
स्क्रीन पर आपका रिजल्ट दिखाई देगा, जिसे डाउनलोड या प्रिंट भी किया जा सकता है।

Translate »
error: Content is protected !!