चंडीगढ़। राजवीर दीक्षित
(“Punjabi singer Diljit has reportedly given up Indian citizenship and is traveling on an American passport. Reports claim that he is permanently settled in California with his wife and son”) पंजाबी सुपरस्टार Diljit Dosanjh एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार चर्चा उनकी नागरिकता, राजनीति और खालिस्तानी विवादों को लेकर तेज हो गई है। सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि दिलजीत ने भारतीय नागरिकता छोड़कर अमेरिकी नागरिकता अपना ली है और पिछले कुछ वर्षों से अमेरिकी पासपोर्ट पर यात्रा कर रहे हैं। रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया कि उनकी पत्नी संदीप कौर भी अमेरिकी नागरिक हैं और कैलिफोर्निया में उनका आलीशान घर है। हालांकि इन दावों पर अब तक दिलजीत या उनकी टीम की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
इसी बीच पंजाब की राजनीति में एंट्री को लेकर भी चर्चाएं तेज थीं। कई लोग उन्हें पंजाब की नई राजनीतिक आवाज बताने लगे थे, लेकिन दिलजीत ने सोशल मीडिया पर साफ शब्दों में जवाब देते हुए लिखा — “कदे वी नहीं।” यानी उनका राजनीति में आने का कोई इरादा नहीं है। उन्होंने कहा कि उनका पूरा फोकस सिर्फ एंटरटेनमेंट और अपने फैंस पर है।
विवाद उस समय और बढ़ गया जब कनाडा के कैलगरी शो के दौरान कुछ लोगों ने खालिस्तानी झंडे लहराए। मंच से दिलजीत ने प्रतिक्रिया देते हुए जांघ पर थपकी मारी और कहा, “मैं बाहर उठाकर फेंकूंगा।” इस वीडियो के वायरल होते ही सोशल मीडिया दो हिस्सों में बंट गया। कुछ लोगों ने इसे देशभक्ति बताया, जबकि कुछ कट्टरपंथी समूहों ने इसे चुनौती के रूप में लिया।
अब दिलजीत दोसांझ लगातार सोशल मीडिया ट्रेंड्स में बने हुए हैं। कोई उन्हें ग्लोबल पंजाबी आइकन बता रहा है तो कोई उनके बयानों और विवादों पर सवाल उठा रहा है। लेकिन एक बात साफ है — दिलजीत जहां भी जाते हैं, सुर्खियां अपने आप बन जाती हैं।



















