Home Himachal Lolo247 पर चल रहा था ऑनलाइन सट्टे का खेल, पुलिस ने किया...

Lolo247 पर चल रहा था ऑनलाइन सट्टे का खेल, पुलिस ने किया भंडाफोड़!

सोलन।राजवीर दीक्षित

हिमाचल प्रदेश के धर्मपुर में पुलिस ने ऑनलाइन सट्टेबाजी के कथित नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी Lolo247 प्लेटफॉर्म के जरिए ऑनलाइन सट्टेबाजी का कारोबार चला रहे थे। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 10 मोबाइल फोन, दो मैकबुक लैपटॉप, बैंक कार्ड, पहचान पत्र और अन्य सामान बरामद किया है।

सोलन के एसपी साई दत्तात्रेय वर्मा ने बताया कि 19 नवंबर को गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कांडा रोड स्थित एक फ्लैट में छापेमारी की। तलाशी के दौरान वहां मौजूद तीन लोग कथित तौर पर ऑनलाइन सट्टेबाजी की गतिविधियों में शामिल पाए गए।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सिरसा निवासी साहिल गोयल (34), वाराणसी निवासी विशाल पटेल (27) और बिहार के बक्सर क्षेत्र के बलौर गांव निवासी अमरजीत प्रजापति (24) के रूप में हुई है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं 112(2), 318(4) और 3(5) के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया।

पुलिस पूछताछ में नेटवर्क के काम करने के तरीके से जुड़ी कई जानकारियां सामने आई हैं। जांच के अनुसार, विशाल पटेल ऑनलाइन सट्टेबाजी प्लेटफॉर्म के लिए काम करता था, जबकि प्रतीक तिवारी और परवेज खान पर उसे नेटवर्क में शामिल करने का आरोप है।

पुलिस के मुताबिक, परवेज खान ने विशाल पटेल को फरीदाबाद बुलाया था, जहां उसे प्लेटफॉर्म चलाने की ट्रेनिंग दी गई। इस दौरान चार से पांच अन्य लोग भी मौजूद थे।

जांच में सामने आया कि विशाल पटेल अक्टूबर 2026 के पहले सप्ताह में साहिल गोयल, अमरजीत प्रजापति और आदर्श रॉय के साथ धर्मपुर पहुंचा था। यहां समूह कथित तौर पर दिन के समय ऑनलाइन सट्टेबाजी का नेटवर्क संचालित करता था।

विशाल पटेल की जिम्मेदारी व्हाट्सऐप के जरिए संभावित ग्राहकों से संपर्क करना और उन्हें गेमिंग लिंक, यूजर आईडी तथा पासवर्ड उपलब्ध करवाना था।

पुलिस के अनुसार, ग्राहकों को निर्धारित बैंक खातों या QR कोड के माध्यम से पैसे जमा करवाने के लिए कहा जाता था। इसके बाद ग्राहक लेनदेन का स्क्रीनशॉट व्हाट्सऐप पर भेजते थे। स्क्रीनशॉट मिलने पर उनके गेमिंग अकाउंट में उतनी ही राशि का बैलेंस क्रेडिट कर दिया जाता था।

साहिल गोयल कथित तौर पर ग्राहकों को पैसे जमा करवाने के लिए QR कोड उपलब्ध करवाता था। ये QR कोड अन्य लोगों के बैंक खातों से जुड़े थे। इनके जरिए प्राप्त रकम अलग-अलग खातों में ट्रांसफर की जाती थी।

पुलिस को बरामद 10 मोबाइल फोन में से सात में ग्राहकों के व्हाट्सऐप संदेश मिलने की जानकारी दी गई है। फोन में पहले से सेव किए गए लिंक भी मिले, जिन्हें संभावित ग्राहकों के साथ साझा किया जाता था। शुरुआत में डेमो आईडी दी जाती थी और ग्राहक की वेबसाइट चुनने के बाद मास्टर लॉगिन के जरिए यूजर आईडी और पासवर्ड तैयार किए जाते थे।

पुलिस के अनुसार, नेटवर्क को बढ़ावा देने के लिए टेलीग्राम, इंस्टाग्राम और फेसबुक जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का भी इस्तेमाल किया जाता था। इच्छुक ग्राहकों से आगे की बातचीत व्हाट्सऐप के जरिए की जाती थी।

पुलिस अब बरामद मोबाइल फोन और मैकबुक लैपटॉप की विस्तृत डिजिटल जांच कर रही है। इसमें व्हाट्सऐप चैट, टेलीग्राम गतिविधियां, सोशल मीडिया अकाउंट, गेमिंग आईडी और ग्राहकों से जुड़े रिकॉर्ड खंगाले जाएंगे।

इसके अलावा QR कोड से जुड़े बैंक खातों, लेनदेन और वित्तीय रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है, ताकि नेटवर्क के जरिए हुई कुल रकम और इसमें शामिल ग्राहकों की संख्या का पता लगाया जा सके।

एसपी साई दत्तात्रेय वर्मा के अनुसार, नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों, बैंक खातों, QR कोड और सोशल मीडिया प्रचार तंत्र की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं। गिरफ्तार आरोपियों के पुराने आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है।

Translate »
error: Content is protected !!
BREAKING NEWS
पन्नू की ह/त्या की साजिश: निखिल गुप्ता को 19 साल 7 महीने की जेल Lolo247 पर चल रहा था ऑनलाइन सट्टे का खेल, पुलिस ने किया भंडाफोड़! हिमाचल के डिपुओं पर अब नही मिलेगा राशन...जान ले सारी जानकारी लालड़ू में नकली सीमेंट का बड़ा भंडाफोड़: 500 कट्टे बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार रासायनिक खादों के अधिक प्रयोग से कमजोर हो रही मिट्टी की सेहत नेशनल स्कूल गेम्स सॉफ्टबॉल: चंडीगढ़ के लड़के और लड़कियों का शानदार प्रदर्शन जारी, तीसरे दिन भी रहे अजेय मानसा की छात्रा जसप्रीत कौर ने इलेक्ट्रिकल ट्रेड में देश भर में किया टॉप, शिक्षा मंत्री ने की 25 हजार रुपये के नकद इनाम की घोषणा डेराबस्सी में ट्रैक्टर-ट्रॉलर की चपेट में आने से बुजुर्ग की दर्दनाक मौत, क्रशर पर करते थे नाइट चौकीदारी का काम वन्यजीव संरक्षण को मिलेगी नई ताकत, IIT मंडी ने तैयार किया AI आधारित मॉडल GMADA ने आईटी सिटी एन्हांसमेंट बैठक फिर की रद्द, हाईकोर्ट जाने की तैयारी में अलॉटीज