Home Himachal रासायनिक खादों के अधिक प्रयोग से कमजोर हो रही मिट्टी की सेहत

रासायनिक खादों के अधिक प्रयोग से कमजोर हो रही मिट्टी की सेहत

पालमपुर (कांगड़ा)।राजवीर दीक्षित

रासायनिक खादों के अत्यधिक इस्तेमाल से खेतों की उर्वरता लगातार प्रभावित हो रही है। इससे न केवल मिट्टी की सेहत बिगड़ रही है, बल्कि खेती की लागत भी बढ़ रही है। किसानों को इस समस्या के प्रति जागरूक करने और टिकाऊ खेती को बढ़ावा देने के लिए भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान के क्षेत्रीय केंद्र ने ‘खेत बचाओ अभियान’ के तहत दोवा और हैंजा पंचायतों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए।

क्षेत्रीय केंद्र के प्रमुख डॉ. गोरख मल के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रमों में प्रधान वैज्ञानिक डॉ. रिंकू शर्मा, वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. देवी गोपीनाथ और तकनीकी अधिकारी आर. रणजीत सिंह ने किसानों और पशुपालकों को खेती तथा पशुपालन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दीं।

वैज्ञानिकों ने किसानों को गोबर खाद, वर्मी कम्पोस्ट, हरी खाद और जीवामृत के इस्तेमाल के फायदे बताए। उन्होंने कहा कि जैविक खाद के उपयोग से मिट्टी की गुणवत्ता में सुधार होता है, फसल की पैदावार और गुणवत्ता बेहतर होती है तथा खेतों की उत्पादकता लंबे समय तक बनी रहती है।

किसानों को जैविक खाद तैयार करने की आसान विधियां और उनके सही इस्तेमाल के तरीके भी समझाए गए।

कार्यक्रम में पशुधन के बेहतर रखरखाव, संतुलित आहार, समय पर टीकाकरण और सामान्य बीमारियों से बचाव के उपायों पर भी जानकारी दी गई। किसानों और पशुपालकों ने अपनी समस्याएं वैज्ञानिकों के सामने रखीं, जिनका मौके पर समाधान सुझाया गया।

अंत में तकनीकी अधिकारी आर. रणजीत सिंह ने कार्यक्रम में सहयोग देने वाले किसानों, पशुपालकों और पंचायत प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया।

Translate »
error: Content is protected !!
BREAKING NEWS
लालड़ू में नकली सीमेंट का बड़ा भंडाफोड़: 500 कट्टे बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार रासायनिक खादों के अधिक प्रयोग से कमजोर हो रही मिट्टी की सेहत नेशनल स्कूल गेम्स सॉफ्टबॉल: चंडीगढ़ के लड़के और लड़कियों का शानदार प्रदर्शन जारी, तीसरे दिन भी रहे अजेय मानसा की छात्रा जसप्रीत कौर ने इलेक्ट्रिकल ट्रेड में देश भर में किया टॉप, शिक्षा मंत्री ने की 25 हजार रुपये के नकद इनाम की घोषणा डेराबस्सी में ट्रैक्टर-ट्रॉलर की चपेट में आने से बुजुर्ग की दर्दनाक मौत, क्रशर पर करते थे नाइट चौकीदारी का काम वन्यजीव संरक्षण को मिलेगी नई ताकत, IIT मंडी ने तैयार किया AI आधारित मॉडल GMADA ने आईटी सिटी एन्हांसमेंट बैठक फिर की रद्द, हाईकोर्ट जाने की तैयारी में अलॉटीज पंजाब हॉकी लीग: घुम्मनहेरा राइजर्स और सुरजीत अकादमी ने शानदार वापसी कर दर्ज की रोमांचक जीत चंडीगढ़ में पंजाब-हरियाणा का सबसे गर्म दिन दर्ज, मोहाली में सबसे गर्म रात, पंचकूला रहा सबसे ठंडा IRS अधिकारी अमित सिंगला से जब्त जेवर की जांच करेगी मुंबई CBI, चंडीगढ़ कोर्ट से मिली मंजूरी