चंडीगढ़। राजवीर दीक्षित
(“UGC-NET June Exam Dates Announced! Exam City Slip to Be Released Soon”) UGC-NET जून 2026 परीक्षा की तैयारी कर रहे लाखों उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने UGC-NET जून 2026 का विस्तृत परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है। आधिकारिक शेड्यूल के अनुसार यह परीक्षा 22 जून से 30 जून 2026 तक देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित की जाएगी।
NTA द्वारा जारी जानकारी के अनुसार परीक्षा प्रतिदिन दो शिफ्टों में होगी। पहली शिफ्ट सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक चलेगी, जबकि दूसरी शिफ्ट दोपहर 3:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक आयोजित की जाएगी। इस दौरान 80 से अधिक विषयों की परीक्षाएं करवाई जाएंगी, जिनमें मानविकी, विज्ञान, वाणिज्य, शिक्षा, कानून और सामाजिक विज्ञान से जुड़े कई प्रमुख विषय शामिल हैं।
22 जून से शुरू होने वाली परीक्षा में विजुअल आर्ट्स, म्यूजियोलॉजी एंड कंजर्वेशन, पंजाबी, तमिल, भूगोल और गृह विज्ञान जैसे विषय शामिल होंगे। इसके अलावा शिक्षा, कानून, राजनीति विज्ञान, वाणिज्य, अंग्रेजी, हिंदी, मनोविज्ञान, प्रबंधन, पर्यावरण विज्ञान और समाजशास्त्र जैसे लोकप्रिय विषयों की परीक्षाएं भी अलग-अलग तिथियों पर आयोजित की जाएंगी। इतिहास, कंप्यूटर साइंस एंड एप्लीकेशन, जनसंचार एवं पत्रकारिता, लोक प्रशासन, आपदा प्रबंधन, पर्यटन प्रशासन, मानवाधिकार और वानिकी जैसे विषय भी परीक्षा कार्यक्रम का हिस्सा हैं।
NTA ने बताया है कि उम्मीदवारों की एग्जाम सिटी स्लिप परीक्षा शुरू होने से लगभग 8 से 10 दिन पहले जारी की जाएगी, जिससे अभ्यर्थी अपने परीक्षा केंद्र वाले शहर की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। वहीं, एडमिट कार्ड परीक्षा से कुछ दिन पहले आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराए जाएंगे।
उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे किसी भी अपडेट के लिए NTA की आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से नजर बनाए रखें और परीक्षा की तैयारी अंतिम चरण में तेज कर दें।



















