Home Chandigarh पंजाब पुलिस के इन अधिकारियों पर गिर सकती है गाज! लिया जा...

पंजाब पुलिस के इन अधिकारियों पर गिर सकती है गाज! लिया जा सकता है बड़ा एक्शन

चंडीगढ़। राजवीर दीक्षित

(“Big Action Likely Against These Punjab Police Officers! Major Crackdown May Be on the Cards”) पंजाब पुलिस के कुछ अधिकारियों और कर्मचारियों पर जल्द बड़ी कार्रवाई हो सकती है। लंबे समय से यह शिकायतें सामने आ रही थीं कि मारपीट में घायल लोग सिविल अस्पताल से अपनी मेडिकल लीगल रिपोर्ट (MLR) बनवाने के बाद पुलिस थानों में शिकायत दर्ज कराने पहुंचते हैं, लेकिन कई थानों में तैनात ड्यूटी अधिकारी अस्पताल से MLR लेने में कई-कई दिनों की देरी कर देते हैं। इस लापरवाही के कारण पीड़ितों को न्याय मिलने में अनावश्यक परेशानी और देरी का सामना करना पड़ता है।

नियमों के अनुसार डॉक्टर MLR की कॉपी सीधे घायल व्यक्ति को नहीं देते, बल्कि अस्पताल में तैनात पुलिस गार्ड को सौंपते हैं। इसके बाद संबंधित थाने को इसकी सूचना दी जाती है ताकि पुलिस समय पर रिपोर्ट प्राप्त कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर सके। बावजूद इसके कई मामलों में MLR समय पर थानों तक नहीं पहुंच रही थी।

अब इस पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए एडीसीपी सिटी-1 आकर्शी जैन ने सिविल अस्पताल से MLR रजिस्टर मंगवाकर जांच शुरू कर दी है। इस रजिस्टर में यह दर्ज है कि किस थाने के किस पुलिसकर्मी को MLR लेने की सूचना दी गई और उसने कितने समय बाद रिपोर्ट प्राप्त की। जांच के आधार पर यह तय किया जाएगा कि किन पुलिसकर्मियों ने ड्यूटी में लापरवाही बरती।

बताया जा रहा है कि यह पहली बार है जब लोगों के हितों की रक्षा के लिए इस तरह रिकॉर्ड की विस्तृत जांच करवाई जा रही है। अब थाना 1, 2, 3, 4, 8, बारादरी, रामा मंडी, फोकल प्वाइंट चौकी और नंगलशामा चौकी सहित सभी संबंधित थानों का रिकॉर्ड खंगाला जाएगा। जांच पूरी होने के बाद दोषी पाए जाने वाले पुलिस कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी विभागीय कार्रवाई की जा सकती है।

Translate »
error: Content is protected !!